PM Kisan Samman Yojana: केंद्र सरकार देशभर के किसानों को उनके खातों में सहायता दे रही है. एक आंकड़े के मुताबिक मोदी सरकार अब तक देश के 11 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 1.35 लाख करोड़ रुपये जमा करा चुकी है. अब सरकार नौवीं किस्त (अगस्त-नवंबर) भी जल्द किसानों के खातों में डालने जा रही है. मगर सावधान! कई किसानों को नौवीं किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है.
जानिए- क्यों खाते में नहीं ट्रांसफर होगी 9वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार के पास 13 जुलाई 2021 तक 12.30 करोड़ लोगों के आवेदन आए हैं. लेकिन यह बात सामने आई है कि 2.77 करोड़ किसानों के आवेदन हैं जो गलत हैं. इन आवेदनों में त्रुटियां हैं और उन्हें सुधारना होगा. लगभग 27.50 लाख किसानों के लेन-देन विफल हो चुके हैं और 31.63 लाख किसानों के आवेदन पहले ही रद्द किए जा चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के 2.84 करोड़ किसानों के डेटा में सुधार करना है. झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अधिक किसान हैं जिनके आवेदन में गलतियां हैं.
जानिए- अनजाने में क्या हुई हैं गलतियां
सबसे जरूरी है कि किसान अपना नाम अंग्रेजी में लिखे. जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, उन्हें अंग्रेजी में करना आवश्यक है. वहीं अगर आवेदन में आवेदक का नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो भुगतान रोका जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.
हाल ही में, अन्य बैंकों के साथ विलय करने वाले बैंकों के IFSC कोड बदल गए हैं. इसलिए आवेदक को अपना नया IFSC कोड अपडेट करना होगा.
ऐसे होगा गलतियों का सुधार
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय की गई गलतियों को सुधारने के लिए सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं. यदि आपने अपना बैंक खाता नंबर गलत दर्ज किया है, तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.