
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आजकल हर कोई नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है. कई बार हमारे पास बिजनेस का आइडिया तो बड़ा सॉलिड रहता है, लेकिन फंड की कमी के कारण हम इसपर काम नहीं कर पाते. अगर आप स्ट्रीट वेंडर्स हैं यानी सड़क पर रेहड़ी-पटरी लगाते हैं. कोई छोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आप केंद्र सरकार की नई स्कीम ‘PM स्वनिधि योजना’ का फायदा उठा सकते हैं. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बिना गारंटी 50 हजार लोन के साथ 60 की उम्र के बाद पेंशन का भी इंतजाम हो जाएगा.
2020 में हुई थी स्कीम की शुरुआत
साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब लाखों कामगारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था, तब मोदी सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यवसायियों की मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत ज़रूरतमंदों को सिर्फ आधार कार्ड पर ही 80,000 का लोन मिल जाता है. इस लोन के लिए किसी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती. न ही आपको कुछ गिरवी रखना पड़ता है.
सिर्फ आधार कार्ड से 3 किस्तों में मिल जाएगा लोन
स्वनिधि योजना के तहत पात्र लोगों को लोन सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से मिल जाएगा. इसके अलावा और कोई डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है. लोन आपको 3 किस्त में मिलेगा. पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे. दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये जारी किया जाएगा. तीसरी और आखिरी किस्त में बाकी के 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे. इसलिए आपका किसी न किसी बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है.
कितने टाइम बाद मिलेगी किस्तें?
पीएम स्वनिधि योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपनी क्रेडिबिलिटी बनानी होगी. आपको बस मिली हुई राशि को तय समय सीमा के अंदर वापस करना होगा. अगर आप पहली बार अप्लाई करते हैं, तो आपको शुरुआत में 10,000 का लोन मिलेगा. इस रकम को अगर आप समय पर चुका देते हैं, तो आपको दूसरी किस्त जारी होगी. इसी तरह दूसरी किस्त चुकाने के बाद ही तीसरी किस्त के 50 हजार रुपये मिलेंगे.
लोन के ब्याज पर सब्सिडी भी
लिए गए लोन के ब्याज पर सालाना 7% की दर से सब्सिडी भी मिलती है. यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे लोन का बोझ कम होता है.
लोन चुकाने के लिए मिलेगा कितना वक्त?
लोन की किस्त चुकाने के लिए एक साल का समय मिलता है. आप EMI पेमेंट ऑप्शन भी चुन सकते हैं. यानी आप हर महीने आसान किस्त में यह रकम लौटा सकते हैं.
लोन के लिए कहां करें अप्लाई?
स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए आपको नजदीकी सरकारी बैंक या नगर निकाय के ऑफिस जाना होगा. वहां से फॉर्म लेकर भरें. अर्बन लोकल बॉडी (ULB) आपके डिटेल्स को वेरिफाई करेगी. जांच प्रक्रिया पूरी होते ही बैंक को रिपोर्ट भेज दी जाएगी और कुछ दिन में आपको लोन मिल जाएगा.आप चाहें तो PM SVANidhi पोर्टल https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे मिलेगा पेंशन बेनिफिट?
स्वनिधि योजना के पात्र लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है. इस स्कीम में 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये तक की पेंशन बनेगी. अटल पेंशन योजना को 9 मई 2015 को सभी भारतीयों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में शुरू की गई थी. 1 अक्टूबर, 2022 के बाद से जो भी व्यक्ति इनकम टैक्स के दायरे में नहीं है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है. इस योजना से जुड़ने के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. अटल पेंशन योजना के तहत 42 रुपये से 1454 रुपये तक का कॉन्ट्रिब्यूशन करने पर 60 की उम्र के बाद 5000 रुपये तक हर महीने पेंशन मिल सकती है. अगर कॉन्ट्रिब्यूटर की मौत हो जाती है, तो पेंशन बेनिफिट उसके लाइफ पार्टनर या जो भी नॉमिनी होगा, उसे मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.