बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी मिलेगा लोन, बस दिखाना होगा आधार, ये है स्कीम की डिटेल

PM Svanidhi Yojana: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अपना काम शुरू करना चाहते हैं. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपके पास बस आधार कार्ड होना चाहिए.

Published date india.com Published: December 12, 2025 11:33 PM IST
बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी मिलेगा लोन, बस दिखाना होगा आधार, ये है स्कीम की डिटेल
PM स्वनिधि योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपनी क्रेडिबिलिटी बनानी होगी.

आजकल हर कोई नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है. कई बार हमारे पास बिजनेस का आइडिया तो बड़ा सॉलिड रहता है, लेकिन फंड की कमी के कारण हम इसपर काम नहीं कर पाते. अगर आपके पास आइडियो तो है, मगर बिजनेस के लिए फंड नहीं है, तो सरकार की नई स्कीम ‘PM स्वनिधि योजना’ आपकी मदद कर सकती है. इस लोन के लिए किसी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती. न ही आपको कुछ गिरवी रखना पड़ता है.

साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब लाखों कामगारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था, तब मोदी सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यवसायियों की मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत ज़रूरतमंदों को सिर्फ आधार कार्ड पर ही 80,000 का लोन मिल जाता है.

3 किस्त में मिल जाएगा लोन
स्वनिधि योजना के तहत पात्र लोगों को लोन सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से मिल जाएगा. लोन आपको 3 किस्त में मिलेगा. पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे. दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये जारी किया जाएगा. तीसरी और आखिरी किस्त में बाकी के 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. पैसे सीधे आपके सेविंग बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे.

कितने टाइम बाद मिलेगी किस्तें?
PM स्वनिधि योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपनी क्रेडिबिलिटी बनानी होगी. आपको बस मिली हुई राशि को तय समय सीमा के अंदर वापस करना होगा. अगर आप पहली बार अप्लाई करते हैं, तो आपको शुरुआत में 10,000 का लोन मिलेगा. इस रकम को अगर आप समय पर चुका देते हैं, तो आपको दूसरी किस्त जारी होगी. इसी तरह दूसरी किस्त चुकाने के बाद ही तीसरी किस्त के 50 हजार रुपये मिलेंगे.

ब्याज पर सब्सिडी भी
लिए गए लोन के ब्याज पर सालाना 7% की दर से सब्सिडी भी मिलती है. यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे लोन का बोझ कम होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब तक चुकाना होगा लोन?
लोन की किस्त चुकाने के लिए एक साल का समय मिलता है. आप EMI पेमेंट ऑप्शन भी चुन सकते हैं. यानी आप हर महीने आसान किस्त में यह रकम लौटा सकते हैं.

कैसे करेंगे अप्लाई?

  • स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए आपको नजदीकी सरकारी बैंक या नगर निकाय के ऑफिस जाना होगा. वहां से फॉर्म लेकर भरें.
  • अर्बन लोकल बॉडी (ULB) आपके डिटेल्स को वेरिफाई करेगी.
  • जांच प्रक्रिया पूरी होते ही बैंक को रिपोर्ट भेज दी जाएगी और कुछ दिन में आपको लोन मिल जाएगा.
  • आप चाहें तो PM SVANidhi पोर्टल https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.