PMJJBY: केंद्र सरकार जन-धन खाताधारकों को जीवन बीमा और दुर्घटना कवर देने पर विचार कर रही है. सरकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (PMSBY) के तहत बीमा कवर देना चाहती है. वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘इस बारे में बैंकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है. सरकार के इस कदम का लाभ 43 करोड़ जन-धन खाताधारकों को मिलने की उम्मीद है.
342 रुपये प्रीमियम
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति (PMJJBY) के तहत, 2 लाख रुपये का जीवन बीमा प्रति दिन 1 रुपये से कम के प्रीमियम पर उपलब्ध है. सालाना 330 रुपये का प्रीमियम देना होता है. वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (PMSBY) योजना आकस्मिक जोखिमों को कवर करती है. यह योजना आकस्मिक मृत्यु और कुल विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये तक का कवर प्रदान करती है. इसके अलावा आंशिक अपंगता के लिए 1 लाख रुपये का प्रावधान है. इसके लिए सालाना 12 रुपये का प्रीमियम देना होता है. कहने का मतलब यह है कि जनधन खाताधारकों को 342 रुपये के खर्च में 4 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा.
43 करोड़ से अधिक खाताधारक
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के तहत बैंक खाताधारकों की संख्या बढ़कर 43 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं, इन खातों में जमा राशि 1.46 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है. बता दें, पीएमजेडीवाई की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को की थी. साथ ही इसे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त को लॉन्च किया गया था. आज यानी 28 अगस्त 2021 को सात साल पूरे हो गए हैं.
23.87 करोड़ महिला खाताधारक
वित्त मंत्रालय के अनुसार, 18 अगस्त 2021 तक अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-धन खाताधारकों की कुल संख्या 43.04 करोड़ हो गई है. इसमें से 55.47 प्रतिशत या 23.87 करोड़ खाते हैं. धारक महिलाएं हैं और 66.69 प्रतिशत या 28.70 करोड़ खाताधारक पुरुष हैं. मंत्रालय के मुताबिक इस योजना के पहले साल में 17.90 करोड़ जन-धन खाते खोले गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.