प्रशांत कुमार होंगे यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक, सीईओ, निदेशक मंडल के पुनर्गठन को मंजूरी

यस बैंक ने सोमवार को इस संबंध में नियामकीय सूचना में कहा उसके नए निदेशक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी सुनील मेहता होंगे.

Updated: March 16, 2020, 11:13 PM IST

नई दिल्ली: यस बैंक ने सोमवार को अपने निदेशक मंडल के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी. रिजर्व बैंक द्वारा बैंक के प्रशासक बनाए गए प्रशांत कुमार बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे. कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं. रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर रोक लगाने के बाद उन्हें यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था.

यस बैंक ने सोमवार को इस संबंध में नियामकीय सूचना में कहा उसके नए निदेशक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी सुनील मेहता होंगे. वह यस बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे. उनके अलावा महेश कृष्णामूर्ति और अतुल भेड़ा बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक होंगे.

भारतीय स्टेट बैंक के पास यस बैंक के निदेशक मंडल में दो निदेशक नामित करने का अधिकार होगा.

(इनपुट भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.