Premium Tatkal Ticket: रेलवे जल्द लाखों यात्रियों को देगा बड़ी खुशखबरी- जल्द ही सभी ट्रेनों में मिलेंगे प्रीमियम तत्काल टिकट!

रेलवे जल्द ही लाखों यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देनेवाला है. अब जल्द ही सभी ट्रेनों में Premium Tatkal Ticket मिलने लगेंगे. रेलवे ने इसके लिए संकेत दिए हैं. जानिए क्या होता है तत्काल और प्रीमियम तत्काल में अंतर-

Published date india.com Published: July 29, 2022 9:59 AM IST
What is premium tatkal ticket, here's why premium tatkal ticket is more likely to get confirmed?
What is premium tatkal ticket, here's why premium tatkal ticket is more likely to get confirmed?

Premium Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे आनेवाले दिनों में सभी ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल टिकट देने की योजना की शुरुआत कर सकता है. दरअसल, रेलवे प्रीमियम तत्काल योजना के तहत कुछ सीटें आरक्षित रखता है. यात्रियों को इन टिकटों को बुक करने के लिए कुछ अतिरिक्त राशि देनी होती है. ऐसे में यदि यह सेवा सभी ट्रेनों में शुरू होती है तो रेलवे के लाखों यात्रियों को इससे बहुत बड़ा फायदा हो सकता है.

इस योजना से होगा रेलवे को फायदा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, फिलहाल करीब 80 ट्रेनों के लिए प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग का विकल्प उपलब्ध है. अगर ये सभी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा तो कोटा लागू करने के कदम से रेलवे को अधिक राजस्व प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इससे किराया रियायतों की वजह से रेलवे को पड़ रहे बोझ को संतुलित करने में भी मदद मिलेगी.

बता दें कि साल 2020-21 में रेलवे ने तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग से 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. इस बीच, रेलवे अब जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया रियायतें भी बहाल कर सकता है, जिन्हें कोविड-19 महामारी के बीच 2020 में वापस ले लिया गया था. रेलवे ने पहले कहा था कि ये रियायतें नहीं बहाल की जाएंगी

क्या होता है प्रीमियम तत्काल

प्रीमियम तत्काल भी रेगुलर तत्काल टिकट स्कीम की तरह ही है. दोनों में अंतर सिर्फ यही होता है कि प्रीमियम तत्काल में डायनेमिक किराया होता है. यानी कि ट्रेन में जैसे-जैसे सीट भरती जाती है, वैसे-वैसे खाली सीट के दाम बढ़ते जाते हैं. अगर सीटें खाली रहीं तो किराया रेगुलर तत्काल जितना ही लगता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

तत्काल और प्रीमियम तत्काल में क्या है अंतर

प्रीमियम तत्‍काल टिकट की बुकिंग की टाइमिंग बिल्‍कुल तत्‍काल टिकट की तरह ही है. हालांकि, इसके लिए आपको तत्‍काल टिकट से ज्‍यादा कीमत देनी होती है. तत्‍काल और प्रीमियम तत्‍काल टिकट के बीच फर्क सिर्फ कीमत का है. प्रीमियम तत्‍काल कोटे की टिकटें जैसे-जैसे कम होती जाती हैं वैसे-वैसे उसकी कीमत भी बढ़ती जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.