
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम कहा जाता है. ये देश के सबसे गरीब 40% लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है.केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी के तहत 2017 में इस योजना की शुरुआत की थी.तब पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों ने इस योजना को मानने से इनकार कर दिया था. राज्यों में उनकी खुद की हेल्थ स्कीम चल रही थी. दिल्ली की सत्ता में आने के बाद BJP ने इस स्कीम को लागू किया है.
दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रिटमेंट मिलता है. पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार अपनी हेल्थ स्कीम ‘स्वास्थ्य साथी’ चलाती है, उसमें भी 5 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रिटमेंट मिलता है. लेकिन, एक ऐसा राज्य है, जहां के लोगों को 5 या 10 लाख का नहीं; बल्कि पूरे 25 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रिटमेंट मिल रहा है.
राजस्थान में कब शुरू हुई ये योजना
राजस्थान सरकार ने राज्य की जनता को सोशल सिक्योरिटी देने के लिए साल 2021 में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की थी. 12 दिसंबर 2023 को राज्य में BJP की सरकार बनी. फिर फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.
हर पात्र परिवार को मिलता है 25 लाख रुपये का कवर
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है. इसमें एक्सीडेंट इंश्योरेंस के रूप में 10 लाख रुपये तक का बेनिफिट भी शामिल है. इस योजना में भर्ती से पहले 5 दिन और डिस्चार्ज के बाद 15 दिन तक का इलाज, दवाइयां और जांचें भी कवर होती हैं.
1800 से ज्यादा अस्पतालों का नेटवर्क
राज्यभर के 1800 से ज्यादा अस्पतालों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जोड़ा गया है. इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं.
कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.