आरबीआई ने ब्याज दरों में की 0.25 फीसदी की कटौती, EMI कम होने के आसार

रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई। जिसके कारण अब रेपो रेट 6.75% से घटकर 6.50% हुआ।

Published date india.com Updated: April 5, 2016 12:48 PM IST
RBI : Credit Policy Interest Rate Cut 0-25 percent | आरबीआई ने ब्याज दरों में की 0.25 फीसदी की कटौती, EMI कम होने के आसार

RBI गवर्नर रधुराम राजन ने मंगलवार को क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान करते हुए ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की। सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके अलावा आरबीआई ने रेपो रेट 25 बेस‍िस प्वॉइंट कम कर दी जिसके बाद अब रेपो रेट घटकर 6.50 फीसदी हो गया है। वहीं पनामा मामले पर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि पनामा दस्तावेज पर जांच दल में शामिल है जो यह तय करेगा कि क्या वैधानिक है और क्या नहीं। यह भी पढ़ें : सुधार के साथ महंगाई दर कम रखना होगा : आरबीआई

वहीं कार लोन और होम लोन की EMI कम होने की संभावना है। दरसल माना जा रहा है की रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई। जिसके कारण अब रेपो रेट 6.75% से घटकर 6.50% हुआ। एमएसएफ में 0.75 की कटौती की गई। इसके कारण होम लोन के साथ कार लोन को सस्ता करने का फैसला लिया जा सकता है रेपो रेट मार्च 2011 के बाद इस 0.25 फीसदी की कटौती के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गई है। यह भी पढ़ें : महिद्रा ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी नुवोस्पोर्ट, जानिए शानदार फीचर्स 

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा की आने वाले समय में RBI आने वाले समय में भी नीतिगत नरमी का रूख बनाए रखेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा की 2016-17 के लिए वृद्धि का अपना अनुमान 7.6% पर बरकरार रखा। वहीं सातवे वेतन आयोग को लेकर उन्होंने कहा की 7वे वेतन आयोग से 2 साल में मुद्रास्फीति पर 1-1.5% असर होगा और महंगाई दर साल 2016-17 में 5 प्रतिशत तक हो सकती है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.