
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
अमीर बनने के लिए सिर्फ बजट बनाकर चलना, अपने खर्चों को कंट्रोल करना और सेविंग करना ही काफी नहीं है. अपने बचाए पैसों को किसी अच्छी स्कीम या सेक्टर में लगाना भी जरूरी होता है, ताकि आपको अपने पैसों पर बेहतर रिटर्न मिल सके. इंवेस्टमेंट की बात करें, तो मार्केट में कई ऑप्शन हैं. लेकिन, इन दिनों रियल एस्टेट निवेशकों के लिए इंवेस्टमेंट के लिए नया ऑप्शन बनता जा रहा है. रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले मन में पहला ख्याल आता है कि जमीन या प्रॉपर्टी खरीदन के लिए ढेर सारा पैसा चाहिए. ऐसा जरूरी नहीं है. हम एक ऐसा ऑप्शन बता रहे हैं, जिसमें बिना प्रॉपर्टी आप महज 999 या इससे भी कम दाम में दुकान के मालिक बन सकते हैं और बंपर कमाई कर सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट्स ट्रस्ट्स (REITs) की. ये निवेशकों के लिए एक नया इंवेस्टमेंट ऑप्शन बनता जा रहा है. अगर आप बिगनर इंवेस्टर हैं. रियल एस्टेट में पैसा लगाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा फंड नहीं है, तो REITs आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसके जरिए आप बिना प्रॉपर्टी खरीदे, लोन लिए या मेंटेनेंस की झंझट के कमाई का सीधा फायदा उठा सकते हैं.
रियल एस्टेट की दुनिया का म्यूचुअल फंड है REITs
REITs को आप आसान भाषा में रियल एस्टेट की दुनिया का म्यूचुअल फंड समझ सकते हैं. जिस तरह एक म्यूचुअल फंड में आपका पैसा अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में लगाया जाता है, ठीक उसी तरह REITs में हजारों निवेशकों का पैसा इकट्ठा करके उसे बड़ी और मुनाफा देने वाली कमर्शियल प्रॉपर्टीज में निवेश किया जाता है.
ऑफिस पार्क, शॉपिंग मॉल और लॉजिस्टिक्स हब में होता है निवेश
ये संपत्तियां कोई छोटी-मोटी दुकानें नहीं, बल्कि बड़े-बड़े ऑफिस पार्क, शॉपिंग मॉल और लॉजिस्टिक्स हब होते हैं. इन्हें देश और दुनिया की नामी-गिरामी कंपनियों को किराए पर दिया जाता है. इस पूरे निवेश को प्रोफेशनल्स की एक टीम मैनेज करती है.
कैसे होती है कमाई?
इन बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टीज से हर महीने जो किराया आता है. उसका एक बड़ा हिस्सा निवेशकों को दिया जाता है. मार्केट रेगुलेटर SEBI के नियम के मुताबिक, हर REITs को अपनी टोटल टैक्सेबल इनकम का कम से कम 90% हिस्सा हर छह महीने में निवेशकों को डिविडेंड (लाभांश) के रूप में बांटना ही होगा. यह नियम इसे एक स्थिर और भरोसेमंद इनकम का जरिया बना देता है. वहीं, REITs से आपको कैपिटल गेन का फायदा भी मिलता है. जैसे-जैसे समय के साथ प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके इंवेस्टमेंट का वैल्यू बढ़ता है. ऐसे में जब आप अपनी यूनिट्स बेचते हैं, तो आपको प्रॉफिट ही होगा.
देश के मुख्य REIT?
देश का पहला REIT, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT मार्च 2019 में लॉन्च हुआ था. इसके बाद माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट जैसे ऑप्शन भी मार्केट में आ गए हैं. मौजूदा समय में कुल चार REIT हैं:-
REITs में 10 लाख लगाने पर कितना बनेगा फंड?
अगर आप 10 लाख रुपये REITs में लगाते हैं और औसतन 6% डिविडेंड यील्ड मानें, तो आपको सालाना 60,000 रुपये की इनकम होगी. 10 लाख रुपये के निवेश पर 6% डिविडेंड यील्ड के साथ 5 साल में कुल डिविडेंड इनकम 3 लाख रुपये होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.