By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Reliance Industries Created History Became The First Company In The Country To Touch Market Capitalization Level
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली बनी देश की पहली कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इतिहास रचा. नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली वह देश की पहली कंपनी है.
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इतिहास रचा. नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली वह देश की पहली कंपनी है. सुबह के कारोबारी सत्र में बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,01,490.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले उसका शेयर 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,428 रुपये पर चल रहा है.
IMF के दावों के बीच सीतारमण बोलीं, भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल
इससे पहले अगस्त 2018 में रिलायंस आठ लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण का स्तर छूने वाली देश की पहली कंपनी का रिकॉर्ड अपने नाम करा चुकी है. कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शेयर बाजारों में उसके शेयर की कीमत पर निर्भर करता है और इसमें रोजाना बदलाव होता रहता है.
Also Read:
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
SIP को लेकर 70% लोगों को रहता है ये 7 कंफ्यूजन, पैसे से बनाना है पैसा तो जान लें इनकी सच्चाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें