शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंच गया है. रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 79.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

Published: August 26, 2022, 12:06 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंच गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.87 पर खुला और कुछ और बढ़त के साथ 79.86 पर आ गया जो पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है.

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 79.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 108.51 पर आ गया.

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 100.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 369.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(Input-Bhasha)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.