Vistara Airlines ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, पायलट-केबिन क्रू की सैलरी बढ़ाने का ऐलान

Vistara Airlines: एयरलाइन कंपनी विस्तारा बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिशों के तहत अप्रैल से पायलट एवं चालक दल के सदस्यों के वेतन में आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है.

Published date india.com Published: February 16, 2023 11:10 PM IST
Vistara Airlines
Vistara Airlines

Vistara Airlines: एयरलाइन कंपनी विस्तारा बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिशों के तहत अप्रैल से पायलट एवं चालक दल के सदस्यों के वेतन में आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है. एक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी. एयरलाइन से जुड़े इस सूत्र ने यह दावा भी किया कि पिछले छह माह में करीब 30 पायलट इस्तीफा दे चुके हैं और इस समय नोटिस अवधि पूरा कर रहे हैं. इनमें से अधिकतर पायलट को खाड़ी देशों की एयरलाइंस से नौकरियों की पेशकश की गई हैं. हालांकि, वरिष्ठ पद पर तैनात एक अन्य एयरलाइन अधिकारी ने 30 पायलट के नौकरी छोड़ने के दावे को नकार दिया.

उन्होंने अप्रैल से पायलट एवं चालक दल के सदस्यों का वेतन बढ़ाए जाने संबंधी सूचना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ाने का फैसला सालाना कामकाजी मूल्यांकन का हिस्सा है और इसके पीछे कोई अन्य वजह नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ पायलट ने विस्तारा एयरलाइन के एयर इंडिया के साथ विलय की योजनाओं को देखते हुए नौकरी छोड़ने का फैसला वापस भी लिया है.

इस उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, ‘विस्तारा ने अप्रैल से पायलट के वेतन में 8 प्रतिशत और चालक दल के सदस्यों के वेतन में छह फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है.’ इस बारे में टिप्पणी के लिए विस्तारा एयरलाइन को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है. हालांकि, उसने अपने पायलट को भेजे आंतरिक ईमेल में वेतन-वृद्धि के फैसले से अवगत कराया है. विस्तारा एयरलाइन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच का एक संयुक्त उद्यम है. फिलहाल करीब 2,500 पायलट एवं चालक दल इससे जुड़े हुए हैं.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.