SBI Festive Card Offer: एसबीआई कार्ड पर 3 अक्टूबर से फेस्टिव ऑफर, ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलेगा कैशबैक

SBI Festive Card Offer: एसबीआई कार्ड पर 3 अक्टूबर से फेस्टिव ऑफर की शुरुआत होने जा रही है. साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक भी मिलेगा.

Published: September 30, 2021, 9:51 AM IST

SBI Festive Card Offer: देश के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एसबीआई कार्ड ने तीन दिवसीय फेस्टिव कैशबैक ऑफर ‘दमदार दस’ की घोषणा की है. एसबीआई कार्ड ग्राहक सभी घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग पर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. यह फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले तीन दिनों तक वैध रहेगा.

एसबीआई कार्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, तीन दिवसीय यह मेगा शॉपिंग फेस्टिव ऑफर अपनी तरह का अनूठा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल होगा. इसमें एसबीआई कार्ड के रिटेल कार्ड धारक किसी भी घरेलू ई-कॉमर्स साइट से खरीदारी कर सकेंगे. इसमें ग्राहक की केवल एक या दो ई-कॉमर्स पोर्टल पर खरीदारी करने जैसी कोई बाध्यता नहीं होगी. ग्राहक खरीदारी पर 10% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.

एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा का कहना है कि हमने एक डेटा विश्लेषण में पाया कि कार्ड धारक अधिक ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं. यह ट्रेंड सभी प्लेटफॉर्म्स और प्रोडक्ट कैटेगरी में देखा गया है, खासकर फेस्टिव सीजन के दौरान. इस ऑफर के तहत कार्डधारक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से किसी भी समय भुगतान कर सकेंगे. यह ऑफर ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध होगा.

इन उत्पादों की खरीद पर भी मिलेगा कैशबैक

एसबीआई कार्ड के फेस्टिव ऑफर 2021 के तहत सभी तरह के उत्पादों की ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक का लाभ मिलेगा. इस रेंज में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज, टीवी और बड़े उपकरण, लैपटॉप, टैबलेट, होम फर्निशिंग, किचन अप्लायंसेज, फैशन और लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और फिटनेस जैसे उत्पाद शामिल होंगे.

इन श्रेणियों में कोई छूट नहीं है

कंपनी के मुताबिक, हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ कैटेगरी हैं जिनमें कैशबैक ऑफर नहीं मिलेगा. इन श्रेणियों में बीमा, यात्रा, वॉलेट, आभूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और उपयोगिता व्यापारी शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.