Sbi Har Ghar Lakhpati Scheme Rd Key Features Investment Benefit Return Calculation
हर महीने छोटी-छोटी बचत से बन जाएगा 10 लाख तक का फंड, बड़े कमाल की है SBI की ये स्कीम, जानें डिटेल
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कई ऐसी सेविंग और इंवेस्टमेंट स्कीम चलाता है, जिससे मिडिल क्लास को कम समय में बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है. ‘हर घर लखपति’ SBI की ऐसी ही एक स्कीम है. ये एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है.
मिडिल क्लास फैमिली में खर्च और बचत का गैप हमेशा से ही ज्यादा रहता है.रोजगार या सैलरी से जरूरत के खर्चे निकालने के बाद वह अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाकर भी रखना चाहता है. तमाम जिम्मेदारियों के बीच हर नौकरीशुदा कभी न कभी ये जरूर सोचता होगा कि कैसे वह इतने पैसे जोड़ ले, ताकि इमरजेंसी के समय किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े.
अपने बचाए पैसों को कहीं निवेश करने से पहले हमारे मन में रिस्क का ख्याल जरूर आता है. ऐसे में हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जो 100% सेफ है. इससे आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके 1 लाख से 10 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं.
क्या है हर घर लखपति स्कीम?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कई ऐसी सेविंग और इंवेस्टमेंट स्कीम चलाता है, जिससे मिडिल क्लास को कम समय में बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है. ‘हर घर लखपति’ SBI की ऐसी ही एक स्कीम है. ये एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है.
कितना मिल रहा ब्याज?
इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को मैक्सिमम 6.75% और सीनियर सिटीजन को मैक्सिमम 7.25% सालाना दर से ब्याज दिया जा रहा है. ब्याज हर तीन महीने में कंपाउंड होता है. ब्याज की दर RD की अवधि के हिसाब से अलग-अलग है.
कौन कर सकता है स्कीम में इंवेस्ट?
कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है.
व्यक्ति इसमें अकेले या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं.
मां-पिता अपने 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे का भी अकाउंट खुलवा सकते हैं.
SBI की हर घर लखपति RD स्कीम उन सभी निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, जो हर महीने रेगुलर बचत करके तय समय में अपना टारगेट अमाउंट जमा करना चाहते हैं.
कितना होगा मैच्योरिटी पीरिएड?
‘हर घर लखपति’स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड आमतौर पर 3 साल से 10 साल तक रहता है. यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
हर महीने कितना करें निवेश?
SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में सीनियर सिटिजन और सामान्य नागरिकों को 10 लाख रुपये जुटाने के लिए हर महीने कितने पैसे जमा करने होंगे, इसका एक अनुमानित कैलकुलेशन निकाला गया है:-
अगर आप हर महीने 593 रुपये इंवेस्ट करते हैं, तो अगले 10 साल में 1 लाख बना लेंगे.
3 साल में 10 लाख जुटाने के लिए आपको हर महीने 25020 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा.
4 साल में 10 लाख का फंड बनाने के लिए निवेश की रकम 18120 रुपये होगी.
5 साल में 10 लाख जुटाने के लिए 13910 रुपये लगाने होंगे.
10 साल में 10 लाख बनाने के लिए हर महीने 5760 रुपये लगाना होगा.
कितना टैक्स देना पड़ेगा?
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से मिलने वाला इंटरेस्ट इनकम अगर 40 हजार रुपये तक है, तो कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. सीनियर सिटीजन के मामले में ये लिमिट 50 हजार रुपये सेट की गई है. इससे ज्यादा की इनकम हुई तो 10% TDS काटा जाता है.
टैक्स बचाने के लिए क्या करना है?
अगर आप टैक्स के दायरे में नहीं आते, तो फॉर्म 15H-15G करें. सीनियर सिटीजन को बैंक में फॉर्म 15H और अन्य लोगों को फॉर्म 15G जमा करना होता है. फॉर्म 15G या फॉर्म 15H खुद से की गई घोषणा वाला फॉर्म है. इसमें आप यह बताते हैं कि आपकी इनकम टैक्स लिमिट से बाहर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.