By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Sensex Flat After Reaching Record High
Sensex @ Record High: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सपाट हुआ सेंसेक्स; एचडीएफसी में बढ़त जारी
Sensex @ Record High: बीएसई सेंसेक्स आज फिर से ऑलटाइम हाई बनाने में कामयाब हो गया. वहीं, निफ्टी नया रिकॉर्ड बनाने से 12 अंक पीछे रह गया.
Share Market Today: सेंसेक्स ने 63,588 का नया ऑल टाइम हाई बनाने कामयाब हो गया. वहीं, निफ्टी वापस स्केलिंग से पहले अपने रिकॉर्ड लेवल से महज सिर्फ 12 अंक दूर रहा, और अब फ्लैट होकर कारोबार करता हुआ देखा जा रहा है. आज मार्केट की शुरुआत अलर्ट नोट पर हुई थी, लेकिन जल्द ही बाजार में तेजी देखी गई. आज के सेसन में फाइनेंस, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में तेजी दर्ज की गई है. जबकि फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांकों में गिरावट है.
पिछले साल एक दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.
सेंसेक्स 260.61 अंक के उछाल के साथ 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. करीब सात माह बाद सेंसेक्स इस स्तर पर पहुंचा है.
एलकेपी सेक्योरिटीज के रिसर्च हेड एस रंगनाथन का कहना है कि बेंचमार्क सूचकांकों ने भारत सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय में लगातार वृद्धि के साथ-साथ बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के कारण सेंसेक्स आज नई ऊंचाई बनाने में कामयाब रहा. ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद हम बढ़ती हुई लोन मांग को देख रहे हैं और इंडिया इंक आज पहले से कहीं बेहतर बैलेंस शीट का दावा कर सकता है. अप्रैल से हमारे बाजारों में एफआईआई की वापसी ने भावनाओं को बढ़ावा दिया है, यहां तक कि घरेलू निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में विश्वास कायम रखा है.
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे.
वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे.
बीएसई- लिस्टेड फर्मों का ओवरऑल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार सुबह, 21 जून तक 295 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया. बीएसई में सूचीबद्ध फर्मों का कंपाउंड मार्केट कैप 1 दिसंबर, 2022 को 289.9 लाख करोड़ था. पिछली बार इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था.
ट्रूकैप फाइनेंस लिमिटेड, एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अपने इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध किया है. आज कंपनी के शेयर 4.6 फीसदी की तेजी के साथ 60.2 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.
Also Read:
-
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस जंगल में क्रैश, प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें