नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA की जीत की खुशी में सेंसेक्स ने लगाई 623 अंक की छलांग

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 623 अंक की छलांग से 39,434.72 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

Published date india.com Updated: May 24, 2019 5:14 PM IST
BSE (File Photo)

मुंबई: नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 623 अंक की छलांग से 39,434.72 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. मोदी के फिर सत्ता में आने के बाद राजनीतिक स्थिरता को लेकर निवेशक आश्वस्त हुए हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187 अंक की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा. सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,503 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 437 अंक की बढ़त रही.

एनडीए संसदीय दल की बैठक कल, इस दिन शपथ ले सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

बृहस्पतिवार सुबह को सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ने दिन में कारोबार के दौरान का अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था. विश्लेषकों का मानना है कि मोदी की अगुवाई में राजग ने अपने पहले कार्यकाल में जो सुधार उपाय किए थे, दूसरे कार्यकाल में भी वे जारी रहेंगे. सेंसेक्स की कंपनियों में 26 शेयर लाभ में रहे जबकि चार में गिरावट आई. सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 5.09 प्रतिशत चढ़ा. उसके बाद एलएंडटी, भारती एयरटेल, वेदांता तथा टाटा मोटर्स में 4.60 प्रतिशत तक का लाभ रहा. इस रुख के उलट एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट आई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नई कैबिनेट में होंगे कई नए चेहरे, राजनाथ और अमित शाह को मिल सकती है ये जिम्मेवारी

11,658.10 का निचला स्तर भी छुआ

सेंसेक्स 39,076.28 अंक पर सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद 39,476.97 अंक के उच्चस्तर तक गया. इसने 38,824.26 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 11,748 अंक पर खुलने के बाद 11,859 अंक के उच्चस्तर पर गया. इसने 11,658.10 का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 187.05 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक पर बंद हुआ. स्मॉलकैप में 2.43 प्रतिशत और मिडकैप 2.09 प्रतिशत के लाभ में रहा.

मोदी-आंधी ने काट दी वंशवाद की बेल, परिवारवाद का सूपड़ा हुआ साफ

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.