By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Sensex Jumps Up Bu 650 Points After Three Days Fall
तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर मार्केट में लौटी बहार, 650 अंक उछला सेंसेक्स, जानें- तेजी की तीन वजह
Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों और घेरलू इक्विटी मार्केट में बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से आज सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया है.
Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार, 19 जनवरी को शुरुआती सौदों में निफ्टी और सेंसेक्स में लगभग एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया.
निफ्टी 21,462.25 के पिछले बंद के मुकाबले 21,615.20 पर खुला और जल्द ही लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 21,657 के अपने दिन के हायर लेवल पर पहुंच गया. वहीं, सेंसेक्स 71,186.86 के पिछले बंद के मुकाबले 71,786.74 पर खुला और शुक्रवार के कारोबार में अब तक 650 अंक या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 71,844.31 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.
बीएसई पर मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों ने भी करीब एक फीसदी की छलांग लगाई. सुबह 9:30 बजे के आसपास निफ्टी 50 0.87 फीसदी ऊपर 21,649.55 पर था जबकि सेंसेक्स भी 0.87 फीसदी ऊपर 71,806.91 पर था.
यहां तीन मुख्य कारण दिए गए हैं जिनसे बाजार में रौनक लौटती दिख रही है:
पॉजिटिव ग्लोबल संकेत
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से घरेलू बाजार की धारणा को बल मिला है. जापान का निक्केई 225 1.4 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.98 प्रतिशत चढ़ा. कारोबार के दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.14 प्रतिशत उछला, जबकि कोस्डैक 1.37 प्रतिशत चढ़ा.
टेक्नोलॉजी शेयरों के दम पर वॉल स्ट्रीट पर रात भर की तेजी को देखते हुए शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही. निवेशकों ने जापान के दिसंबर के मुख्य इन्फ्लेशन डेटा का भी आकलन किया जो बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति बैठक से पहले जून 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आया था.
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी
पिछले लगातार तीन सत्रों में, निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. जिसके बाद इन्वेस्टर्स ने दिग्गज कंपनियों के स्टॉक में गिरावट के अवसर का बेनिफिट उठाकर बड़ी खरीदारी करते हुए देखे गए हैं. जिसका नतीजा यह हुआ कि सुबह के सत्र में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और एक्सिस बैंक सहित बैंकिंग और आईटी दिग्गजों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखी गई.
बैंकिंग इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक उछाल
तीन दिनों की गिरावट के बाद बैंकिंग इंडेक्स में अच्छी बढ़त ने बेंचमार्क को बढ़ावा दिया. सुबह के सत्र में निफ्टी बैंक सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक उछल गया और अधिकांश शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए देखे गए.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
Also Read:
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें