Sensex @ Record Highs: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 65,000 के पार, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

Sensex @ Record Highs: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी से शेयर मार्केट में तेजी का दौर जारी है. शुरुआती कारोबार में 449 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 65000 के स्तर को पार कर गया.

Published date india.com Updated: July 3, 2023 10:54 AM IST
Sensex jumps up by 449 points nifty rises on positive global cues
Sensex jumps up by 449 points nifty rises on positive global cues

Stock Market on New Highs: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 449 अंक से अधिक उछलकर 65,000 अंक के ऊपर पहुंच गया.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 449.46 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,168.02 अंक पर पहुंच गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,318 अंक पर पहुंच गया.

सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही.

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

बीते हफ्ते भी ऊपर निपटा था मार्केट

आईटी, पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों में बढ़त के कारण स्टॉक इंडेक्स शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए. सेंसेक्स 1.33 फीसदी बढ़कर 64,768.58 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 19,201.70 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. बाद में, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 फीसदी बढ़कर 64,718.56 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 217 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 19,189.05 पर बंद हुआ. शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 82.04 पर बंद हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.