By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Sensex Today Sensex Crashes 390 Points Due To Selling In It Stocks Nifty Closes Down 112 Points
Sensex Today : आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 390 अंक टूटा, 112 अंक नीचे बंद हुआ निफ्टी
Sensex Today : आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 390 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 112 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 6.72 प्रतिशत नीचे आया.
Sensex Today : घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 390 अंक नुकसान में रहा. वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया.
इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम में तेजी और लगातार पूंजी निकासी से भी धारणा प्रभावित हुई.
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से यह 389.01 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 62,181.67 अंक पर बंद हुआ.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.75 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,496.60 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 6.72 प्रतिशत नीचे आया. इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही.
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, टाइटन, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक और आईटीसी शामिल हैं.
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे.
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी थी.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत बढ़कर 76.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं. उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,131.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.
(Input-Bhasha)
Also Read:
-
शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से हो रही कमाई? जानें कितना देना पड़ेगा टैक्स? इन तरीकों का इस्तेमाल कर बचा सकते हैं पैसा
-
शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से हो रही कमाई? जानें कितना देना पड़ेगा टैक्स? इन तरीकों का इस्तेमाल कर बचा सकते हैं पैसा
-
पैसे से पैसा बनाने के लिए परफेक्ट है ये फॉर्मूला, 15 साल में पूरा हो जाएगा करोड़पति बनने का सपना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें