Sensex Today: सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

Sensex Today: सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ देखा गया है. निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई है.

Published date india.com Published: March 15, 2023 11:16 AM IST
Sensex jumps up by 449 points nifty rises on positive global cues
Sensex jumps up by 449 points nifty rises on positive global cues

Stock Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक चढ़ गया और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की.

जापान और हांगकांग समेत एशियाई बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे. अमेरिका और यूरोप के बाजार मंगलवार को लाभ में बंद हुए थे.

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 440.04 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 58,340.23 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 109.60 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 17,152.90 अंक पर था.

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 28 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जिनमें मारुति सुजुकी, टीसीएस और रिलायंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे. निफ्टी के 45 शेयर लाभ में थे.

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ पांच महीने के निचले स्तर 57,900.19 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ पांच महीने के निचले स्तर 17,043.30 अंक पर बंद हुआ था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंचा

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंच गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.32 पर मजबूत खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 82.30 के स्तर पर आ गया. कुछ देर बाद रुपया फिसलकर 82.33 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है.

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.37 के स्तर पर बंद हुआ था.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी गिरकर 103.49 पर पहुंच गया.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत बढ़कर 78.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(Input-Bhasha)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.