Sensex Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत

Sensex Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आते हुए देखी गई है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत हुआ है.

Published date india.com Updated: February 28, 2023 12:21 PM IST
Sensex Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत

Sensex Today: आईटी शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी आई.

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 144.85 अंक चढ़कर 59,433.20 पर पहुंच गया. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 35.55 अंक बढ़कर 17,428.25 पर था.

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी, विप्रो, टाइटन और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई.

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे.

सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 59,288.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73.10 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 17,392.70 पर बंद हुआ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा

अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया.

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.73 पर पहुंच गया.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आते हुए देखी गई है. अडानी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात लाख करोड़ के नीचे पहुंच गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.