आज से बदल रहे हैं ये नियम, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर...जानें इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स

September 2025 Rules: हर महीने की पहली तारीख को सरकार और बैंक कई नियमों में बदलाव करते हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है. आज से कुछ ऐसे ही बदलाव होने वाले हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में यहां.

Published date india.com Updated: September 1, 2025 12:00 AM IST
September 2025 Rules
September 2025 Rules

September 2025 Rules: हर महीने की पहली तारीख को सरकार और बैंक कई नियमों में बदलाव करते हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है. आज यानि 1 सितंबर 2025 से भी कुछ ऐसे नियम बदलने वाले हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च पर असर डालेंगे. इस बार क्रेडिट कार्ड, चांदी के गहने, LPG सिलेंडर और पोस्ट ऑफिस सेवाओं में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

एसबीआई बदल रहा है अपने क्रेडिट कार्ड के नियम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई 1 सितंबर से अपने क्रेडिट कार्ड नियम बदलने जा रहा है. अब डिजिटल गेमिंग, मर्चेंट्स और सरकारी ट्रांजैक्शंस पर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे. इसका असर सीधे क्रेडिट कार्ड धारकों पर दिखेगा.

चांदी के गहनों में हॉलमार्किंग

वहीं, चांदी के गहनों में हॉलमार्किंग का नया नियम लागू हो सकता है. 1 सितंबर से यह नियम वॉलेंटरी होगा. इसका मतलब है कि ग्राहक हॉलमार्क वाली या बिना हॉलमार्क वाली चांदी चुन सकते हैं. यह कदम चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है.

LPG गैस सिलेंडर और गैस के दाम

LPG गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने बदलती रहती हैं. कभी दाम बढ़ते हैं, कभी स्थिर रहते हैं और कभी घट भी जाते हैं. 1 सितंबर 2025 से भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा CNG और PNG गैस के रेट भी इस महीने बदलने की संभावना है. पिछले कुछ समय से इनके दाम फिक्स थे, लेकिन सितंबर में फिर से रिवाइज किए जा सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस सेवाओं में बड़ा बदलाव

पोस्ट ऑफिस में भी 1 सितंबर से बड़ा बदलाव लागू हो सकता है. अब रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा खत्म होकर स्पीड पोस्ट में शामिल हो जाएगी. इसका मतलब है कि रजिस्टर्ड पोस्ट भेजने वाले ग्राहकों को अब स्पीड पोस्ट के जरिए ही अपने पैकेज भेजने होंगे. इससे डाक सेवाओं की प्रक्रिया एकसमान होगी और सभी पोस्ट स्पीड पोस्ट कैटेगरी में आएंगी. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर और रोजमर्रा की सुविधा पर होगा. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड, गैस सिलेंडर की कीमतें और पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपने खर्च और बजट को ठीक से मैनेज करना जरूरी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.