Share market Holidays: रामनवमी पर आज शेयर बाजार रहेगा बंद, शाम के सत्र में कमोडिटी मार्केट में होगी ट्रेडिंग

Share market market holidays: रामनवमी पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा और शाम के सत्र में कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग होगी.

Published date india.com Updated: April 21, 2021 10:24 AM IST
Sensex, BSE, NSE, Share Market Today Update

Share market Holidays: शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार और डेरिवेटिव्स मार्केट आज यानी बुधवार को बंद रहेंगे. 21 अप्रैल को रामनवमी होने के कारण बाजार में कामकाज नहीं होगा. रामनवमी के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी होती है. कमोडिटीज मार्केट में सुबह के सत्र में कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी.

बता दें, कल यानी मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट आई. शेयर बाजार की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई थी, लेकिन, कारोबार के दूसरे सत्र में बीएसई सेंसेक्स 244 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 47,706 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 50 भी 63 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14,296 पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधा-आधा फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी बुधवार को शेयर बाजार में छुट्टी थी. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद थे. इस बीच शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. दरअसल, कोरोना के मामलों ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है. रोजाना 2.5 लाख से ज्यादा मामले आने से बाजार का सेंटीमेंट काफी कमजोर हो गया है. मंगलवार की सुबह बाजार अच्छी मजबूती के साथ खुले. लेकिन, थोड़ी देर बाद ही मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिससे सूचकांक लाल निशान में आ गए. हालांकि, अंतिम आधे घंटे में बाजार कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.