By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Share Market To Remain Closed On Four Consecutive Days Due To Ambedkar And Mahavir Jayanti
गुरुवार से लगातार चार दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां देखें छुट्टियों की सूची
शेयर बाजार गुरुवार से लगातार चार दिन बंद रहेगा. 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और महावीर जयंती है. उसके बाद 15 अप्रैल को गुड-फ्राइडे है. जिसके कारण स्टॉक मार्केट में दोनों ही सूचकांकों बीएसई और एनएसई पर कारोबार नहीं होगा.
गुरुवार से शेयर बाजार लगातार चार दिन तक बंद रहेगा. इस दौरान मार्केट में कारोबार नहीं होगा. दोनों ही सूचकांकों बीएसई और एनएसई पर कारोबार नहीं होगा.
गुरुवार को अम्बेडकर और महावीर जयंती है, वहीं शुक्रवार को गुड-फ्राइडे का अवकाश रहेगा. अम्बेडकर और महावीर जयंती 14 अप्रैल को है, जबकि 15 अप्रैल गुड-फ्राइडे है. जिसकी वजह से दो दिन बाजार बंद रहेंगे. उसके बाद शनिवार और रविवार के दिन बाजार पहले से ही बंद रहता है यानी इन दिनों कामकाज नहीं होता है.
बैंक भी रहेंगे बंद
इन हफ्ते बैंक भी लगातार चार दिन बंद रहेंगे. बैंकों में भी डॉ अम्बेडकर जयंती और महावीर जयंती के कारण अवकाश रहेगा. साथ ही शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे. इसलिए किसी को अगर बैंक का जरूरी काम है तो उसे पहले ही निपटा लेना चाहिए. हालांकि, ट्राजैक्शन के लिए बैंकों के एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें