By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Share Market Weekly Outlook Market Movement Will Be Decided By Rbis Monetary Policy Economic Data Global Factors
Share Market Weekly Outlook: इस हफ्ते RBI की मोनेटरी पॉलिसी, इकोनॉमिक डेटा, ग्लोबल फैक्टर्स से तय होगी मार्केट की चाल
Share Market Weekly Outlook: इस हफ्ते शेयर मार्केट की चाल कई तरह की एक्टिविटीज से तय होगी. जिसकी वजह से मार्केट में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है.
Share Market Weekly Outlook: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दर के बारे में निर्णय, वाहन बिक्री, पीएमआई (Purchasing Manager Index) जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े और ग्लोबल ट्रेंड इस हफ्ते मार्केट को दिशा तय करेंगे. यह उम्मीद है कि मार्केट में 2023-24 में जो तेजी रही, वह आगे भी जारी रहेगी. विश्लेषकों ने यह राय दी है.
इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FIIs) की ट्रेडिंग एक्टिविटीज, रुपया-डॉलर ट्रेंड और ग्लोबल ऑयल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड का प्राइस भी शेयर मार्केट में कारोबार को प्रभावित करेगा.
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 14,659.83 अंक यानी 24.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा. सात मार्च को सेंसेक्स ऑलटाइम हाई 74,245.17 अंक के लेवल तक पहुंच गया था.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4,967.15 अंक यानी 28.61 प्रतिशत मजबूत हुआ.
स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा कि RBI की मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक तीन अप्रैल से शुरू होगी. बैठक में नीतिगत दर पर विचार-विमर्श और अर्थव्यवस्था की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा. पांच अप्रैल को मोनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजे आएंगे, जिसका असर दिखेगा. इसके अलावा, एक अप्रैल को वेहिकल्स सेल्स डेटा आने के साथ इन कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर होगी.
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, लोगों की नजर डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी रहेगी. वे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) निवेश पर भी नजर रखेंगे.
प्रवेश गौर ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का भाषण तीन अप्रैल, 2024 को निर्धारित है और मार्च के लिए यूएस आईएसएम विनिर्माण पीएमआई जैसे आंकड़े एक अप्रैल को घोषित किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इन चीजों पर निवेशकों की बारीक नजर होगी क्योंकि उनमें मार्केट की धारणा को प्रभावित करने की क्षमता है.
मार्केट में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट पूंजीकरण (M Cap) वित्त वर्ष 2023-24 में 1,28,77,203.77 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,97,099.77 करोड़ रुपये हो गया.
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अरविन्दर सिंह नन्दा ने कहा कि मार्केट का रुख प्रमुख वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा. इसमें देश में वाहन बिक्री आंकड़े, अमेरिका और भारत के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI), अमेरिका में नौकरी के आंकड़े, कारखाने के ऑर्डर आदि शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक तीन अप्रैल को शुरू होगी और पांच अप्रैल को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा की जाएगा. मौद्रिक नीति वक्तव्य अर्थव्यवस्था, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों पर महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करेगा.
पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 819.41 अंक यानी 1.12 प्रतिशत चढ़ा जबकि और नेशनल स्टॉक एक्सचें का निफ्टी 230.15 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़ गया.
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (टेक्निकल रीसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक को देखते हुए हमारा अनुमान है कि इस सप्ताह भी मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की नजर अमेरिकी मार्केट की गतिविधियों पर होगी.
(With agency inputs)
Also Read:
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें