SIP Calculator : इन 5 फंड्स में 5, 000 रुपये हर महीने जमा करने पर तीन साल बाद मिलेगा इतना रिटर्न; समझें गणना

SIP Calculator : निवेश एक बेहतर विकल्प होता है. अगर सोच-समझकर निवेश किया जाए तो यह भविष्य में आपको बहुत अधिक फायदा पहुंचाता है. यहां पर 5 फंड्स में के बारे में जानकारी दी गई है जहां पर 5, 000 रुपये हर महीने जमा करने पर तीन साल बाद मिलेगा बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.

Written by: Manoj Yadav
Published: September 2, 2022, 2:18 PM IST

SIP Calculator : म्यूचुअल फंड निवेश करने का एक शानदार तरीका है. इसमें आप हर महीने एक छोटी राशि यानी SIP से निवेश शुरू कर सकते हैं और एकमुश्त भी निवेश कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश पर रिटर्न पारंपरिक निवेश विकल्पों की तुलना में बहुत अधिक है. कई बार अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है, क्योंकि यह परोक्ष रूप से बाजार से जुड़ा होता है. किस फंड में निवेश करना है, यह बहुत मायने रखता है.

पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड

यह एक हाई रिटर्न फंड है जिसमें आप निवेश कर सकते हैं. ग्रो डॉट इन के मुताबिक, अगर आप इस फंड में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं तो तीन साल बाद आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है. गणना के मुताबिक अगर कोई निवेशक तीन साल तक हर महीने 5000 रुपये पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड में निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 3,16,925 रुपये मिलते हैं. इसमें 1,80,000 रुपये का निवेश किया गया है. यानी तीन साल में 1,36,925 रुपये का रिटर्न मिलेगा.

केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ

इस फंड में भी बेहतर रिटर्न मिलेगा. अगर आप इसमें 5 साल तक हर महीने 5, 000 रुपये का निवेश करते हैं, तो पांच साल बाद इस फंड से मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम 3,33,421 रुपये हो जाएगी. इसमें तीन साल के लिए आप कुल 1,80,000 रुपये का निवेश करते हैं और आपको वास्तविक रिटर्न के रूप में 1,53,421 रुपये मिलेंगे.

कोटक स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ

यह भी एक मजबूत फंड है. इसमें भी आप निवेश कर सकते हैं. इसमें भी अगर आप हर महीने 5, 000 रुपये का निवेश करते हैं तो तीन साल बाद आपको मैच्योरिटी पर कुल 3,09,565 रुपये मिलते हैं. इसमें आपके द्वारा निवेश की गई कुल राशि 1,80,000 रुपये है यानी वास्तविक रिटर्न 1,29,565 रुपये है. अगर आप सिर्फ 1 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको कम रिटर्न मिलेगा.

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ

एसेट मैनेजमेंट कंपनी निप्पॉन इंडिया के इस फंड में निवेश करना भी बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हो सकता है. ग्रो के मुताबिक अगर आप इसमें तीन साल तक हर महीने 5, 000 रुपये का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 3,17,801 रुपये मिलते हैं. इसमें आप तीन साल में कुल 1,80,000 रुपये का निवेश करते हैं.

क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ

यह भी एक बेहतरीन रिटर्न देने वाला फंड है. इसमें भी आप निवेश कर सकते हैं. अगर आप तीन साल के लिए क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ में हर महीने 5, 000 रुपये का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 3,05,194 रुपये मिलेंगे. इसमें आपकी निवेश राशि 1,80,000 रुपये और वास्तविक रिटर्न 1,25,194 रुपये है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.