आपका स्मार्टफोन वाकई वॉटप्रूफ है या नहीं? IP68 और IP69 रेटिंग के मतलब से समझिए

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:February 8, 2026 9:13 PM IST

वॉटरप्रूफिंग फीचर कई तरह के रेंज और स्पेसिफिकेशन में आते हैं. ऐसे में हो सकता है कि आपका फोन वॉटरप्रूफ न हो. आपका फोन वॉटरप्रूफ है या नहीं, इसके लिए आपको आईपी रेटिंग को समझना होगा.

आज के समय में एक स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है. शॉपिंग, ऑनलाइन स्टडी,फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के काम मोबाइल से ही हो रहे हैं. स्मार्टफोन मेंटेनेंस भी मांगता है. बारिश के मौसम में हमें कई बार ऐसा लगता है कि काश हमारा स्मार्टफोन भी वॉटरप्रूफ होता. यानी फोन को बारिश की वजह से छिपाने या बचाने की जरूरत नहीं होती.

Advertising
Advertising

स्मार्टफोन को पानी से खराब होने से बचाने के लिए कंपनियां वॉटरप्रूफ या वॉटर रजिस्टेंट फीचर देती हैं. वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन्स की खासियत यह होती है कि ये फोन किसी भी तरल पदार्थ में गिरने से डैमेज नहीं होते. बर्शते वे बहुत लंबे समय के लिए उसमें डूबे न रहें. कुछ लोगों का काम ही पानी से जुड़ा होता है, तो वे भी चाहते हैं कि उनके पास ऐसा स्मार्टफोन हो, जिस पर पानी का असर न हो. लेकिन, हर मोबाइल वॉटप्रूफ हो... ये जरूरी भी नहीं. इसलिए ये समझना जरूरी है कि क्या वाकई आपका स्मार्टफोन वॉटप्रूफ है.

वॉटरप्रूफ और वॉटर रजिस्टेंट में क्या फर्क?

वॉटर रजिस्टेंट फोन पानी की बूंदों और बारिश वगैरह को झेल सकता है, लेकिन इसे ज्यादा समय तक पानी में रखने के लिए डिजाइन नहीं किया जाता है. दूसरी तरफ, वॉटरप्रूफ फोन को कड़े इमर्शन टेस्ट से गुजारा जाता है. ये एक निश्चित गहराई में लंबे समय तक रह सकता है. हालांकि, फिर भी स्विमिंग पूल या नदी या समंदर के अंदर ज्यादा समय तक रहने पर इसके खराब होने का खतरा बना रहता है.

IP रेटिंग का मतलब?

आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ है या नहीं, इसे जानने के लिए आपको मोबाइल के IP68 और IP67 रेटिंग को देखना चाहिए.IP रेटिंग यानी INGRESS PROTECTION. इसका मतलब किसी बाहरी कण को भीतर जाने से रोकना होता है. इसके स्टैंडर्ड इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के IEC 60529 स्टैंडर्ड के तहत तय होते हैं.

IP रेटिंग से क्या पता चलता है?

इस स्टैंडर्ड से हमें पता चलता है कि कोई डिवाइस बाहरी ऑब्जेक्ट जैसे धूल, धूप, नमी और पानी से कितने सेफ हैं. IP रेटिंग जितनी अधिक होगी, आपका फोन उतना ही बेहतर होगा. इसकी रेंज 1 से 6 होती है.इसमें 1 का मतलब सबसे कम और 6 का मतलब सबसे ज्यादा होता है.

IP XX यानी जीरो सिक्योरिटी

IP XX का मतलब होता है 00. x. जिसका मतलब हुआ कि यह डिवाइस बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और इसे कोई सुरक्षा रेटिंग नहीं दी गई है. अगर पहला अंक x है, तो इसका मतलब है कि डिवाइस में सॉलिड ऑब्जेक्ट से सुरक्षा नहीं है. अगर दूसरा अंक x है, तो इसका मतलब हुआ कि आपके डिवाइस की लिक्विड सुरक्षा जीरो है.

किस रेटिंग वाला फोन वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होगा?

अगर आपके स्मार्टफोन को IP68 या IP67 सर्टिफिकेशन दिया है, तो पहले 6 डिजिट का मतलब है कि आपका फोन डस्ट, मिट्टी और रेत से सुरक्षित है. दूसरा डिजिट यानी 7 या 8 वॉटरप्रूफ के लिए होता है. 7 रेटिंग बताती है कि फोन 1 मीटर तक गहरे पानी में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, 8 रेटिंग बताती है कि स्मार्टफोन 1.5 मीटर गहरे पानी में इस्तेमाल हो सकता है.वहीं, IP68 रेटिंग वाला फोन पूरी तरह से डस्टप्रूफ होता है. कई फोन में IPX8 लिखा होता है. इसका मतलब ये है कि आपका फोन वॉटरप्रूफ तो है, मगर डस्टप्रूफ नहीं है.

कौन से स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ हैं?

  • एपल आईफोन 11 और इसके बाद के सीरीज वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ दोनों हैं. इसकी रेटिंग IP68 है.
  • सैमसंग गैलेक्सी S20 Ultra की वॉटरप्रूफ रेटिंग IP68 है.
  • वनप्लस 8 प्रो की वॉटरप्रूफ रेटिंग IP68 है.
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस भी वॉटप्रूफ है. इसकी रेटिंग IP68 है.
  • हुवावे P30 प्रो एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है. इसकी भी रेटिंग IP68 है.
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें