जल्दी करें...17 मई से 5 दिन तक मिलेगा सस्ता सोना, सरकार बेचेगी Cheapest Gold, जानिए कहां और कैसे खरीदें...

Cheapest Gold: 17 मई से लेकर 5 दिन तक आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं. 17 मई से सरकार Sovereign Gold Bond के जरिए दे गोल्ड पर बंपर डिस्काउंट देनेे जा रही है. जानिए इस स्कीम के बारे में सबकुछ...

Published date india.com Updated: May 13, 2021 10:44 AM IST
Sovereign Gold Bond
Sovereign Gold Bond 2021-22 Series-1

Cheapest Gold: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास पांच दिन  जबरदस्त मौका है. क्योंकि भारत सरकार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू करेगी, जो कि अगले 5 दिनों तक चलेगी. ये बॉन्ड भारत सरकार की तरफ से RBI जारी करता है. इस बॉन्ड के जरिए सरकार सस्ता सोना मुहैया कराती है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू होकर पांच दिन तक खुली रहेगी.

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए  एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच छह किस्तों में जारी किये जायेंगे और वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई के बीच खरीद की जा सकेगी और 25 मई को बांड जारी किये जायेंगे.

यहां से खरीद सकते हैं Sovereign Gold Bond

मंत्रालय के मुताबिक बान्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाएंगे. लघु वित्त बैंक और भुगतान बैंकों को बॉन्ड बेचने की अनुमति नहीं होगी.

इस तरह खरीद सकेंगे सस्ता सोना

भारत सरकार की तरफ से ये बान्ड रिजर्व बैंक द्वारा जारी किये जायेंगें. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सोने के बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा और यह दाम निवेश की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने का औसत भाव होगा. बॉन्ड खरीदने के लिये ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को बॉन्ड के दाम में 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब-कब होगी Sovereign Gold Bond की बिक्री
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे.

17 से 21 मई के बीच पहली सीरीज के लिए खरीद की जा सकेगी. इसके लिए बॉन्ड 25 मई को जारी किये जाएंगे.

24 मई से 28 मई तक दूसरी सीरीज के लिए सब्सक्रिप्शन खुलेगा, इस अवधि के लिए 1 जून को गोल्ड बॉन्ड इश्यू किए जाएंगे.

31 मई से 4 जून तक तीसरी सीरीज आएगी, इसके लिए गोल्ड ब़न्ज 8 जून को जारी होंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.