By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Sovereign Gold Bond Scheme Buy Cheaper Gold Than Market In This Government Scheme Know How To Invest In Gold Bind Scheme
Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए- कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?
Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरनेन गोल्ड बांड में निवेश के जरिए सस्ते में सोना खरीद सकते हैं. यहां पर बताया गया है कि किस तरह से और कब निवेश कर सकते हैं.
Sovereign Gold Bond Scheme: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की अगली किस्त 25 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यह सब्सक्रिप्शन (Sovereign gold bond) पांच दिनों के लिए खुल रहा है. सरकार ने बताया कि 2021-22 सीरीज के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) अक्टूबर 2021- मार्च 2022 के दौरान चार चरणों में जारी किए जाएंगे. वित्त वर्ष 2021-22 में कुल मिलाकर 10 चरणों में सॉरवेन गोल्ड बॉन्ड लॉन्च किए जाने हैं, जिसमें से मई 2021 से लेकर सितंबर 2021 तक छह चरणों में गोल्ड बॉन्ड लॉन्च किए जा चुके हैं.
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज का सातवां चरण की सब्सक्रिप्शन 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच होगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2 नवंबर से जारी किए जाएंगे.
वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह बॉन्ड बैंकों स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (NSE और BSE) के माध्यम से बेचे जाएंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत सरकार की तरफ से बॉन्ड जारी करेगा.
जानें- कैसे तय की जाती है कीमत
सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर बांड की कीमत भारतीय रुपये में तय की जाएगी. ऑनलाइन सब्स्क्राइब करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 50 रुपये प्रति ग्राम कम होगा.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) की अवधि आठ वर्ष की होगी और पांचवे वर्ष के बाद कस्टमर्स के पास इससे बाहर निकलने का विकल्प होगा.
जानें- कितनी रकम का कर सकते हैं निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) में आप मिनिमम पॉसिबल इन्वेस्टमेंट 1 ग्राम सोना होगा. मंत्रालय ने बताया कि इन्वेस्टर्स को 2.5 फीसदी सालाना की निश्चित दर से नाममात्र मूल्य पर भुगतान किया जाएगा.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में प्रत्येक साल में इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा व्यक्तिगत और HUF के लिए 4 किलोग्राम, ट्रस्ट और ऐसी अन्य संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम होगी.
Also Read:
-
विदेशों में रखा अपना सोना वापस ला रहा है भारत, जानिए रिजर्व बैंक की तिजोरियों में कितना गोल्ड जमा हो चुका है
-
गोल्ड बार या कॉइन? इन्वेस्टमेंट के लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद, पैसा लगाने से पहले जान लें ये बातें
-
मई में 9 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, मिलेगा एक लॉन्ग वीकेंड, चेक करें पूरी हॉलीडे लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें