Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, गोल्ड बॉन्ड की खरीद पर SBI दे रही है 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट

Sovereign Gold Bond Scheme: गोल्ड बॉन्ड की खरीद पर एसबीआई 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट दे रही है. सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका आया है.

Published date india.com Updated: August 30, 2021 11:09 AM IST
Subscription to Sovereign Gold Bond Scheme started from today.
Subscription to Sovereign Gold Bond Scheme started from today.

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की छठी सीरीज 30 अगस्त 2021 से शुरू हो रही है. इसमें आप 3 सितंबर 2021 तक निवेश कर सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का इश्यू प्राइस 4,732 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के 6 बड़े फायदे ग्राहकों को बताए हैं. एसबीआई के जरिए गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर आपको 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट मिलेगी.

दरअसल, सरकार ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये की छूट दे रही है. ऑनलाइन या डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. ऐसे में आप 10 ग्राम सोने पर 500 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

गोल्ड बॉन्ड में निवेश के फायदे

SBI ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के फायदों की जानकारी दी है. SBI ने ट्वीट कर कहा, सोने में निवेश करने की योजना? सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के 6 सुनहरे कारण यहां दिए गए हैं. एसबीआई ग्राहक इन बांडों में ई-सेवा के तहत http://onlinesbi.com पर निवेश कर सकते हैं.

ये होंगे फायदे

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • एश्योर्ड रिटर्न नेचर- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को हर साल 2.5% की दर से ब्याज मिलेगा. यह ब्याज छमाही आधार पर मिलेगा.
  • पूंजीगत लाभ कर से छूट: मोचन पर कोई पूंजीगत लाभ कर नहीं लगाया जाएगा.
  • ऋण सुविधा: ऋण के लिए संपार्श्विक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • भंडारण की कोई समस्या नहीं: सुरक्षित, भौतिक सोने की तरह भंडारण की कोई समस्या नहीं.
  • चलनिधि: एक्सचेंजों पर व्यापार कर सकते हैं.
  • जीएसटी से छूट, मेकिंग चार्जेज: फिजिकल गोल्ड के विपरीत, कोई जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं है.

एसबीआई यह बताने की कोशिश कर रहा है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में सिर्फ रिटर्न पर नजर रखते हुए निवेश नहीं करना चाहिए. भारत सरकार समर्थित इस स्वर्ण निवेश योजना में निवेश करते समय अन्य बचतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.