आज से सस्ता Gold खरीदने का मौका दे रही मोदी सरकार, जानें कहां, किस रेट पर और कैसे खरीद सकेंगे

Sovereign Gold Bond: त्योहारी सीजन से ठीक पहले मोदी सरकार एक बार फिर आपके लिए सस्ता सोना खरीदने (Gold News) का मौका दे रही है.

Published date india.com Published: October 12, 2020 8:19 AM IST
Gold Price, Aaj ka sone Ka Bhav, Gold Rate, Silver Price

Sovereign Gold Bond: त्योहारी सीजन से ठीक पहले मोदी सरकार एक बार फिर आपके लिए सस्ता सोना खरीदने (Gold News) का मौका दे रही है. जी हां सरकार की ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना’ (Sovereign Gold Bond) के तहत आज से इसकी खरीदारी की जा सकेगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना’ 2020-21 (Gold Bond News) की सातवीं सीरीज के तहत आप आज यानी 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं. बताते चलें की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आपको फिजिकल रूप में सोना नहीं मिलता.

क्या होगी प्रति ग्राम कीमत
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम (Sone Ka Bhav) तय किया है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की सीरीज- सात 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुली रहेगी. RBI ने एक बयान में कहा, ‘बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर… 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है.’

RBI के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का फैसला किया है. केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5,001 रुपये प्रति ग्राम होगी.’ बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना (SGB) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी 9 नवंबर से 13 नवंबर तक खुलेगी. आरबीआई भारत सरकार की ओर से सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड 2020-21 जारी कर रहा है.

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (What Is Sovereign Gold Bond?)
गोल्ड बॉन्ड 1 ग्राम सोना के गुणक में लिया जा सकता है. इसकी अवधि 8 वर्ष है और पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है. गोल्ड बॉन्ड (Gold Bond) में न्यूनतम एक ग्राम सोना का निवेश किया जा सकता है और आम आदमी के लिए अधिकतम निवेश की सीमा चार किलोग्राम है. वहीं, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए चार किलोग्राम और ट्रस्ट के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है.

इस योजना में गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेशक को फिजिकल रूप में सोना नहीं मिलता. यह फिजिकल गोल्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित है. जहां तक शुद्धता की बात है तो इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने के कारण इसकी शुद्धता पर भी कोई संदेह नहीं किया जा सकता. साथ ही यह गोल्ड बॉन्ड टैक्स फ्री भी होता है.

कहां और कैसे मिलेगा
सॉवरेज गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए आपके पास PAN होना जरूरी है. इसे आप सभी कमर्शियल बैंक (RRB, छोटे फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक को छोड़कर), डाकघर, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या सीधे एजेंट्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.