Stock Market Holiday : गुरुनानक जयंती पर आज शेयर बाजार में रहेगा अवकाश, बीएसई और एनएसई में नहीं होगा कामकाज

Stock Market Holiday : गुरुनानक जयंती पर आज शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. बीएसई और एनएसई में कामकाज नहीं होगा. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पहले प्रहर में छुट्टी रहेगी, लेकिन 5 बजे के बाद कामकाज चालू रहेगा.

Published date india.com Published: November 8, 2022 8:37 AM IST
Stock Market Holiday : गुरुनानक जयंती पर आज शेयर बाजार में रहेगा अवकाश, बीएसई और एनएसई में नहीं होगा कामकाज

Stock Market Holiday : गरुनाननक जयंती के अवसर पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा, जिसकी वजह से आज बीएसई, एनएसई में कामकाज नहीं होगा. बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों ही बोर्सेज में आज पूरे दिनभर 8 नवंबर को कोई कारोबारी गतिविधियां नहीं होंगी.

बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टॉक मार्केट में आज छुट्टी रहेगी और इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरीवेटिव्स सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरीवेटिव्स सेगमेंट में कोई कारोबारी गतिविधियां नहीं होगी.

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी आज दिन के पहले प्रहर में कोई कामकाज नहीं होगा. लेकिन 5 बजे के बाद का सेशन चालू रहेगा.

8 नवंबर, 2022 को दलाल स्ट्रीट पर इस वर्ष का अंतिम व्यापारिक अवकाश है, जो इस वर्ष का सोलहवां बाजार अवकाश है. इस बीच, स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर कारोबार अपने सामान्य समय के अनुसार बुधवार, 9 नवंबर, 2022 को फिर से शुरू होगा.

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, “इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में बाजार की छुट्टियों पर कोई कामकाज नहीं होगा”. पिछले महीने अक्टूबर में, बीएसई और एनएसई में कारोबार तीन मौकों पर बंद हुआ था, जैसे दशहरा, दिवाली और दिवाली बालीप्रतिपदा.

इस बीच, वैश्विक शेयरों में मजबूती के रुख के बीच बैंक, ऑटो और मेटल शेयरों में जोरदार लिवाली से सोमवार को लगातार दूसरे दिन इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 61,000 अंक पर पहुंच गया. इस बीच, एनएसई निफ्टी 0.4% बढ़कर 18,202 अंक पर बंद हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और लगातार विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सेंसेक्स के 30 में से 18 काउंटर हरे निशान में बंद होने के साथ बाजार का रुख तेजी के पक्ष में था. व्यापक बाजार में, बीएसई स्मॉलकैप गेज 0.64% और मिडकैप इंडेक्स 0.69% बढ़कर बंद हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.