By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market It Took 10 Years To Reach 75000 From The Level Of 5000 Know How Will The Situation Be In Future
Stock Market: 25,000 के लेवल से 75,000 तक पहुंचने में लगे 10 साल, जानें- आगे कैसा रहेगा हाल? | Explained
Stock Market: सेंसेक्स की शुरुआत 38 साल पहले 100 अंकों के साथ की गई थी. लेकिन इतना समय बीतने के बाद बीएसई सेंसेक्स एक नया रिकॉर् बनाने में कामयाब हो गया. सेंसेक्स 75 हजार के लेवल के पार पहुंच गया.
Stock Market News Update: सेंसेक्स की शुरुआत आज के 38 साल पहले 100 अंकों के साथ की गई थी. BSE सेंसेक्स जिस पर सभी की नजरें होती हैं वह अब 75,000 अंक के पार पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह इस बात का संकेत देता है कि इसके पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था कितनी बेहतर रही है और आने वाले दिनों में किस तरह की उम्मीद की जा सकती है.
कल यानी मंगलवार को मार्केट 75,124 अंक पर खुला. यह अभी तक का रिकॉर्ड लेवल भी है. लेकिन, प्रॉफिटबुकिंग की वजह से सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 74,684 अंक पर बंद हुआ.
NSE भी अपने लाइफटाइम हाई 22,768 अंक के लेवल पर पहुंच गया. लेकिन प्रॉफिटबुकिंग की वजह से 24 अंक नीचे गिरकर 22, 643 अंक पर बंद हुआ.
मंगलमार को मार्केट में गिरावट इस वजह से आई क्योंकि बुधवार को अमेरिका में इन्फ्लेशन के डेटा आने वाले हैं.
सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड बीएसई सेंसेक्स के मार्केट कैप के चार सौ लाख करोड़ पर पहुंचने के एक दिन बाद बना. 2014 के बाद से जब देश में मोदी सत्ता में आए तब निवेशकों की वेल्थ जिसे बीएसई के मार्केट कैप से मापा जाता है. वह लगभग पांच गुना बढ़ी है. आज मार्केट कैप 402 लाख करोड़ को पार कर गया.
बुधवार को दोपहर 2.30 बजे के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 293 अंकों की तेजी के साथ 74,977 अंक पर कारोबार करता हुआ नजर आया. वहीं, एनएसई निफ्टी 106 अंक ऊपर चढ़कर 22,748 अंक पर कारोबार करता हुआ देखा गया.
Also Read:
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
अब F&O से हुई कमाई पर देना होगा ज्यादा टैक्स, म्यूचुअल फंड से भी कटेंगे पैसे, शेयर मार्केट में किया है निवेश तो जरूर जान लें ये नियम
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें