By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market Today Market Fell Due To Heavy Profit Booking Sensex Closed 733 Points Down
Stock Market Today: भारी मुनाफावसूली से लुढ़का मार्केट, सेंसेक्स 733 अंक नीचे बंद
Sensex Today: आज शेयर मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी. लेकिन ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से मार्केट में मुनाफावसूली देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद हुए.
Stock Market Update: घरेलू शेयर मार्केट में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 74,000 के स्तर से नीचे आ गया जबकि निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गया. दूरसंचार, पूंजीगत उत्पाद और प्रौद्योगिकी कंपनियों में भारी बिकवाली होने से मार्केट नुकसान में रहा.
विश्लेषकों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव होने से भी सूचकांकों में गिरावट आई.
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स दिन की शुरुआत में 484.07 अंक चढ़ गया था. लेकिन उसके बाद यह 732.96 अंक यानी 0.98 प्रतिशत तक लुढ़कते हुए 73,878.15 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स दिन के कारोबार में 75,095.18 अंक के ऊपरी स्तर और 73,467.73 अंक के निचले स्तर पर भी आया. इस तरह एक दिन में ही 1,627.45 अंकों की भारी उठापटक देखी गई.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 172.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 22,475.85 पर आ गया. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 146.5 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 22,794.70 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में तगड़ी बिकवाली का शिकार हो गया.
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई.
दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के शेयर बढ़त लेने में सफल रहे.
रिजर्व बैंक की तरफ से लगाई पाबंदी हटाए जाने के बाद बजाज फाइनेंस में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखी गई.
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “अमेरिका में गैर-कृषि रोजगार आंकड़े आने से पहले मुनाफावसूली होने और कुछ हद तक सतर्क रुख अपनाने से मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा. हालांकि कच्चे तेल की कीमतें नरम होने के साथ चौथी तिमाही के नतीजों में कोई बड़ी नकारात्मक बात नहीं देखी गई है.”
शेयर मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बृहस्पतिवार को 964.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.
एशिया के अन्य मार्केटों में हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ. जापान और चीन के शेयर मार्केटों में छुट्टियों के कारण कारोबार बंद रहा.
यूरोपीय मार्केट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी शेयर मार्केट बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 83.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 128.33 अंक की बढ़त के साथ 74,611.11 और एनएसई निफ्टी 43.35 अंक चढ़कर 22,648.20 अंक पर बंद हुआ था.
(With agency inputs)
Also Read:
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
SIP को लेकर 70% लोगों को रहता है ये 7 कंफ्यूजन, पैसे से बनाना है पैसा तो जान लें इनकी सच्चाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें