Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद, तीन दिनों में आई 3% की गिरावट

Stock Market Today: शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई. इन तीन दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी को लगभग 3 प्रतिशत का नुकसान हुआ है.

Published date india.com Published: January 18, 2024 4:42 PM IST
Bombay Stock Exchange (BSE)
Bombay Stock Exchange (BSE)

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुए. तीनों कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

अमेरिका में हाल के स्ट्रॉन्ग इकोनॉमिक डेटा के कारण बढ़ती अमेरिकी बांड यील्ड के कारण घरेलू बाजार में गुरुवार को बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे दरों में कटौती में संभावित देरी के बारे में चिंताएं बढ़ गईं.

इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर के लीडिंग एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव बना रहा. एचडीएफसी बैंक का शेयर प्राइस गुरुवार को 3 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स पर दबाव बना रहा.

एचडीएफसी बैंक की दिसंबर तिमाही की उम्मीद से कमजोर अर्निंग ने इन्वेस्टर्स में भय पैदा कर दिया और चिंता जताई कि अन्य प्रमुख बैंक भी इस तिमाही में मार्जिन पर दबाव दिखा सकते हैं.

हालांकि, मार्केट का वैल्यूएशन काफी ऊंचा है और इन्वेस्टर्स को प्रॉफिट बुक करने के लिए ट्रिगर की जरूरत थी. जानकारों का कहना है कि एचडीएफसी बैंक की कमजोर अर्निंग से इन्वेस्टर्स को प्रॉफिट बुक करने का एक बहाना मिल गया.

एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही की इनकम रिपोर्ट जारी करने के एक दिन बाद बुधवार को निफ्टी और सेंसेक्स को लगभग 18 महीनों में सबसे खराब एक-दिवसीय गिरावट का सामना करना पड़ा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गुरुवार को निफ्टी 50 21,571.95 के पिछले बंद के मुकाबले 21,414.20 पर खुला और 21,285.55 के अपने इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया. अंत में सूचकांक 110 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 21,462.25 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स 71,500.76 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 71,018.86 पर खुला और लगभग 835 अंक गिरकर 70,665.50 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया. अंततः सूचकांक 314 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 71,186.86 पर बंद हुआ.

मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.08 फीसदी की हल्की गिरावट आई और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02 फीसदी की तेजी आई.

गौरतलब है कि बुधवार को सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर बंद हुआ था. शेयर मार्केट में जून 2022 के बाद यह सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी. मार्केट में गिरावट एचडीएफसी बैंक के कमजोर अर्निंग की वजह से आई थी. साथ ही ग्लोबल मार्केट से मिलने वाले संकेत भी कमजोर थे. आज मार्केट की शुरुआत कमजोर हुई. हालांकि, कारोबार के समाप्त होने तक काफी हद तक रिकवरी हो गई.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.