By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market Today Sensex And Nifty End Higher Amid Mixed Trends Investors Market More Than 2 5 Lakh Crores
Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन बढ़कर बंद हुआ शेयर मार्केट, निवेशकों ने बनाए 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा
Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़कर बंद हुए. शेयर मार्केट में तेजी मजबूत संकेतों की वजह से लगातार आ रही खरीदारी की वजह से देखी गई.
Share Market News: मिलेजुले संकेतों के बीच इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो समेत कई आईटी दिग्गजों की अगुवाई में शुक्रवार, 22 दिसंबर को फ्रंटलाइन सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार दूसरे सत्र में बढ़कर बंद हुए.
व्यापक तौर पर आर्थिक रुझानों के कारण डोमेस्टिक मार्केक की धारणा मोटे तौर पर सकारात्मक बनी हुई है. इसके अलावा, ग्लोबल लेवल पर इन्फ्लेशन भी नीचे जा रही है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का यह कहना कि वह अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा. इससे निवेशकों को और सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं, जिससे रुक-रुक कर मुनाफावसूली भी होने लगती है.
शुक्रवार को सेंसेक्स 242 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,106.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 94 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 21,349.40 पर बंद हुआ.
इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, विप्रो और टीसीएस के शेयर टॉप आगे बढ़ने वाले शेयर थे.
मिड और स्मॉलकैप ने बेंचमार्क सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने क्रमश: 0.74 फीसदी और 1.04 फीसदी की छलांग लगाई.
हालांकि, सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. जबकि बीएसई मिडकैप इंडेक्स में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई. इस हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 0.2 फीसदी की गिरावट आई है.
बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग 354.1 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग 356.7 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशक एक ही सत्र में लगभग 2.6 लाख करोड़ से अधिक बनाने में कामयाब हो गए.
गौरतलब है कि बुधवार को ऑल टाइम हाई बनाने के बाद शेयर मार्केट में आई बिकवाली ने सबको चौंका दिया था. मार्केट के कारोबारियों और निवेशकों को यह डर सताने लगा था कि मार्केट में कहीं कोरोना का खौफ तो नहीं सता रहा है. एक ही दिन में सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक टूट गया था और निफ्टी 21,500 के लेवल को तोड़कर नीचे चला गया था. लेकिन अब धीरे-धीरे यह खौफ कम होता दिखने लगा है और शेयर मार्केट में फिर से रौनक लौटती हुई दिखाई दे रही है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
Also Read:
-
Bull, Bear से लेकर IPO तक- समझिए इन वर्ड्स को, इन 10 शब्दों में सिमटा है पूरा शेयर मार्केट
-
शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से हो रही कमाई? जानें कितना देना पड़ेगा टैक्स? इन तरीकों का इस्तेमाल कर बचा सकते हैं पैसा
-
शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से हो रही कमाई? जानें कितना देना पड़ेगा टैक्स? इन तरीकों का इस्तेमाल कर बचा सकते हैं पैसा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें