By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market Today Sensex Closed Down By 617 Points Nifty Settled Down By 161 Points Investors Lost Rs 3 Lakh Crore
Stock market today: सेंसेक्स 617 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 161 अंक नीचे निपटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा!
Stock market today: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लगभग एक-एक फीसदी गिरकर बंद हुए. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और मंगलवार को आने वाले डेटा को लेकर मार्केट में सतर्कता देखी गई.
Sensex Today: शेयर मार्केट में लगातार गिरावट बनी रही. सेंसेक्स 617 अंक गिरकर बंद हुआ, तो निफ्टी 161 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. कल इन्फ्लेशन के डेटा आने वाले हैं. उसके पहले मार्केट काफी सतर्क रहा. साथ ही ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले जिससे मार्केट में गिरावट आई. दोनों ही सूचकांकों में लगभग एक-एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
कल यानी मंगलवार को अमेरिका और भारत दोनों ही देशों में इन्फ्लेशन का डेटा जारी किया जाएगा. आंकड़े जारी होने से पूर्व मार्केट की धारणा सतर्क बनी हुई है. इन्फ्लेशन के आंकड़े फेड और RBI दोनों के मौद्रिक नीति निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं.
रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार की फरवरी के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) रिपोर्ट में महीने के लिए 0.4% की वृद्धि और वार्षिक गति को 3.1% पर स्थिर रखने का अनुमान लगाया गया है. कोर इन्फ्लेशन 0.3% बढ़ रही है, जो कि वार्षिक गति 2021 की शुरुआत के बाद से सबसे कम 3.7% पर आ गई है.
मार्केट पार्टिसिपैंट्स को उम्मीद है कि बेरोजगारी दो साल के उच्चतम स्तर 3.9% पर पहुंचने के साथ, मुख्य इन्फ्लेशन में उम्मीद से धीमी वृद्धि यूएस फेड को आगामी महीनों में दर में कटौती पर विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती है.
वहीं, जानकारों का मानना है कि बार्कलेज का अनुमान है कि फरवरी में सीपीआई इन्फ्लेशन थोड़ी बढ़कर 5.3% हो जाएगी, जिसमें खाद्य और मुख्य कीमतों में मामूली वृद्धि होगी.
अधिकांश विश्लेषकों का मानना है कि आरबीआई अमेरिकी फेड द्वारा दर कटौती की यात्रा शुरू करने से पहले दरों में कटौती नहीं करेगा.
निफ्टी 161 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 22,332.65 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 617 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 73,502.64 पर बंद हुआ.
30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयर टॉप पर रहे.
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.01 फीसदी की गिरावट के कारण स्मॉलकैप सेगमेंट को भारी नुकसान हुआ. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग 392.8 लाख करोड़ से घटकर लगभग 389.7 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशक एक ही कारोबारी सेशन में लगभग 3.1 लाख करोड़ गंवा दिए.
Also Read:
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
SIP को लेकर 70% लोगों को रहता है ये 7 कंफ्यूजन, पैसे से बनाना है पैसा तो जान लें इनकी सच्चाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें