Stock Market Today: शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Stock Market Updates in Hindi: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से आज सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए. सेंसेक्स शुक्रवार को 181.87 अंक चढ़कर 76,992.77 अंक पर बंद हुआ था.

Published date india.com Updated: June 18, 2024 5:04 PM IST
Stock Market Today: शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर ICICI बैंक, HDFC बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में लिवाली से मंगलवार को दोनों स्टैंडर्ड इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए.

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की तरफ से भारतीय मार्केट में नए सिरे से इन्वेस्टमेंट इनफ्लो बढ़ने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला.

इसका असर यह हुआ कि एक दायरे में कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर बंद हुए. यह मार्केट में तेजी का लगातार चौथा सत्र रहा.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 308.37 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 77,301.14 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 374 अंक उछलकर 77,366.77 अंक के नए उच्चतम स्तर को छू लिया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 92.30 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,557.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 113.45 अंक चढ़कर 23,579.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था.

रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है. इसके पीछे उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में वृद्धि का हवाला दिया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, ICICI बैंक, विप्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, इन्फोसिस, JSW स्टील और SBI सबसे ज्यादा लाभ में रहीं.

इसके विपरीत मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

एशिया के अन्य मार्केटों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई.

यूरोप के मार्केट दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी मार्केट सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए.

शेयर मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,175.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की थी.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत घटकर 84.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सोमवार को घरेलू शेयर मार्केटों में कारोबार बंद रहा था.

सेंसेक्स शुक्रवार को 181.87 अंक चढ़कर 76,992.77 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 66.70 अंक के लाभ से 23,465.60 अंक पर रहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.