Stock Market Today: सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.4% पर सिमटने के बावजूद शेयर मार्केट ने लगातार तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन किया. सेंसेक्स ने 900 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,914 का स्तर छू लिया. पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स ने 1700 अंकों की बढ़त दर्ज की है. विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर आर्थिक आंकड़ों का मार्केट पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि ये पहले से ही ‘डिस्काउंट’ हो चुके थे.
मार्केट की निगाहें अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इस हफ्ते होने वाली मॉनिटरी पॉलिसी बैठक पर टिक गई हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि RBI ब्याज दरों पर कोई बड़ा निर्णय ले सकता है, जिससे मार्केट को नई दिशा मिलेगी. यही वजह है कि ब्याज दरों से जुड़े सेक्टर्स जैसे बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल्स और ऑयल एंड गैस में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.
सोमवार को फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स ने तेजी का नेतृत्व किया, जबकि मंगलवार को बैंकिंग और मेटल्स में उछाल देखने को मिला. Bank Nifty ने 1% की बढ़त दर्ज की. विशेषज्ञ मानते हैं कि बैंकिंग सेक्टर आने वाले दिनों में मार्केट की गति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा.
गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च के फाउंडर गौतम शाह का कहना है कि मार्केट ने नेगेटिव न्यूज को शानदार तरीके से झेला है. उनका मानना है कि Bank Nifty का 55,000 तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा हो सकता है. वहीं, फंड मैनेजर कुणाल रंभिया ने कहा कि मार्केट का हालिया करेक्शन अब समाप्त हो चुका है. निफ्टी के लिए 24,500 का स्तर बेहद अहम है. अगर यह स्तर बना रहता है, तो मार्केट में तेजी का रुख बरकरार रहेगा.
मार्केट में तेजी का एक और कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली की रफ्तार का धीमा होना है. हालांकि वे अभी भी बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों में कमी आई है, जिससे सेंटीमेंट सुधरा है.
विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक निफ्टी के 24,500 स्तर पर नजर रखें. इस स्तर के ऊपर बने रहने पर मार्केट में निवेश बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, RBI की बैठक के बाद बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अवसर तलाशें.
गौरतलब है कि कमजोर GDP आंकड़ों के बावजूद मार्केट में तेजी यह दर्शाती है कि निवेशकों की उम्मीदें भविष्य की संभावनाओं पर आधारित हैं. अगले कुछ दिन मार्केट की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.