By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market Today Why Share Market Is Falling Heres The Real Reason
Stock Market Today: शेयर मार्केट में नहीं थम रहा है गिरावट का सिलसिला, जानें- क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Stock Market Today: लोकसभा चुनावों के बीच शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है. बीते एक हफ्ते में निवेशकों को लगभग दस लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. वहीं आज भी मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी.
Sensex Today: शेयर मार्केट में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते एक हफ्ते में निवेशकों को लगभग 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप काफी घट गया है. जानकारों के मुताबिक, एफपीआईज लगातार इंडियन इक्विटी मार्केट से पैसे निकाल रहे हैं. जिससे लगातार गिरावट बनी हुई है. हालांकि, घरेलू निवेशक जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं लेकिन इससे मार्केट को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है. 1 मई से 10 मई के बीच एफपीआईज ने 17,000 करोड़ रुपये की इक्विटी की बिकवाली की है.
एक्सपर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के दोबारा सत्ता में आने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं, जिससे एफपीआई और निवेशकों में के बीच भय का माहौल बनता जा रहा है. जिससे मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है. आशंकित होने की वजह तीन चरणों के चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को माना जा रहा है.
हालांकि, कुछ निवेशक इससे साफ तौर पर इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव नतीजों से इससे जोड़कर नहीं देखना चाहिए. भारत लगातार विकास की ओर अग्रसर है और विकास एक सतत प्रक्रिया है. एक ऐसी सरकार जो निरंतरता को बनाए रखे वह निवेश के लिए काफी बेहतर मानी जाती है, क्योंकि जो योजनाएं उसकी झोली में होती हैं वह सरकार उसको समय से पूरा करने का प्रयास करती है.
फिलहाल, सेंसेक्स आज के शुरुआती आंकड़ों से ऊपर उठकर 179.48 अंकों की तेजी के साथ 72,490 अंक पर कारोबार करता हुआ देखा जा रहा है. वहीं, एनएसई 40 अंकों की गिरावट के साथ 22,014 अंक के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है.
Also Read:
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
मार्केट की इस स्कीम में किया इंवेस्ट तो डबल हो जाएगा पैसा, लाइफटाइम मिलता रहेगा इंश्योरेंस बेनिफिट, चेक करें डिटेल
-
SIP को लेकर 70% लोगों को रहता है ये 7 कंफ्यूजन, पैसे से बनाना है पैसा तो जान लें इनकी सच्चाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें