By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Stock Market Update Sensex Down More Than 150 Points While Nifty Down By 50 Points In Early Trade After Rbi Announcement
Stock market update: RBI का प्रमुख दरों में बदलाव नहीं करना शेयर मार्केट को रास नहीं आया, 150 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
Stock market update: RBI ने प्रमुख दरों में बदलाव नहीं किया. आरबीआई का यह कदम शेयर मार्केट को रास नहीं आया, जिससे सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूट गया.
Stock market update: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा शुक्रवार को प्रमुख ब्याज दरों को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रखने के बाद बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में गिरावट आई. केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को 4% पर अपरिवर्तित रखा और रिवर्स रेपो दर (उधार दर) को 3.35% पर अपरिवर्तित रखा. शेयर बाजार को केंद्रीय बैंक का यह कदम रास नहीं आया और सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा टूट गया.
एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 16,256 पर सुबह 10:40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 150 अंक से अधिक नीचे 54,334.34 पर था.
बता दें, केंद्रीय बैंक के फैसले के बाद देश का बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 6.23% था, जबकि भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 74.11 पर स्थिर था.
आरबीआई की घोषणा से पहले निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग इंडेक्स में 2.2 फीसदी की गिरावट आई. निफ्टी आईटी इंडेक्स हालांकि 0.7 फीसदी चढ़ा.
गौरतलब है कि भारती एयरटेल निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ऊपर था, जो ब्रोकरेज द्वारा तिमाही परिणामों के बाद स्टॉक पर “खरीद” रेटिंग देने के बाद 4.2 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया था.
इस बीच, जून तिमाही के शुद्ध लाभ में 36.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के एक दिन बाद, भारतीय राज्य द्वारा संचालित रिफाइनर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड के शेयर 3.6 प्रतिशत तक गिर गए.
(With Agency Inputs)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें