
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
भारतीय समाज में बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. परिवार में बेटी का जन्म होते ही मां-बाप उसकी पढ़ाई, शादी और भविष्य की चिंता करने लगते हैं. मोदी सरकार ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ कैंपेन के जरिए लड़कियों के अस्तित्व की सुरक्षा और उनकी शिक्षा को सुनिश्चित कर रही है. अगर आप एक बेटी के पिता हैं. अपनी बच्ची के भविष्य के लिए अभी से प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तौर पर निवेश का बेहतर ऑप्शन है. अगर आप हर महीने 2000 की बचत करें और इस स्कीम में लगाए, तो बेटी के लिए 11 लाख का फंड आसानी से तैयार कर लेंगे.
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक सेविंग स्कीम है. इस स्कीम का मकसद घर की बेटी के फ्यूचर को प्लान करना और फंड बनाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ कैंपेन के हिस्से के रूप में इसकी शुरुआत की थी. डाकघरों और अधिकृत बैंकों में इस योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है.
योजना में कितना ब्याज?
सरकार की ओर से इसमें 8.2% का ब्याज मिलता है. जन्म से 10 साल की उम्र तक ही बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है. एक परिवार में अधिकतम 2 लड़कियों के लिए यह अकाउंट खोला जा सकता है. जुड़वां या 3 लड़कियों के जन्म के मामले में दो से ज्यादा अकाउंट खोलने की सुविधा भी है.
कितना और कितने साल तक करना होगा निवेश?
सुकन्या समृद्धि योजना में मिनिमम 250 रुपये और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है. इस अकाउंट में 15 साल तक निवेश करना होता है. इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है. आप इस योजना में अकाउंट खोलने से 5 साल के बाद इसे बंद भी कर सकते हैं. ऐसा कुछ खास परिस्थितियों में ही किया जा सकता है.
कब निकाल सकते हैं पैसा?
बेटी की उम्र 21 साल होने या लड़की की शादी होने के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाएगा. तब आपको पूरी रकम ब्याज समेत मिल जाएगी.
कब निकाल सकते हैं पैसा?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट से 18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50% तक रकम निकाली जा सकती है. इसके अलावा बेटी के 18 साल का होने के बाद लड़की की शादी के समय भी आप पैसा निकाल सकते हैं.
2000 रुपये की बचत से कैसे बनेगा 11 लाख का फंड?
अगर आप हर महीने 2000 रुपये की बचत करते हैं, तो आप सालाना 24,000 रुपये की बचत करेंगे. हर साल 24,000 रुपये अगर आप SSY स्कीम में लगाते हैं और इसे 15 सालों तक जारी रखते हैं, तो आप कुल 3.60 लाख रुपये निवेश करेंगे. मैच्योरिटी पर आपको कुल 11.08 लाख रुपये मिलेंगे. ऐसे में आपको 7.48 लाख रुपये का लाभ मिलेगा.
क्या टैक्स में मिलेगी छूट?
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है. इसके तहत 1.5 लाख तक के सालाना निवेश पर आप टैक्स छूट पा सकते हैं. हालांकि, ये छूट आपको ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत ही मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.