
Anjali Karmakar
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मास कॉम में मास्टर्स डिग्री. 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव. पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल न्यूज, बिजनेस और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी. दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, ... और पढ़ें
हर मां-बाप अपने बच्चों की जिंदगी में खुशियां, आर्थिक तरक्की चाहते हैं. उनके फ्यूचर को सुरक्षित बनाना चाहते हैं. इसके लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. अपनी ख्वाहिशें मारकर सेविंग करते हैं. फिर इन पैसों को किसी न किसी स्कीम में इंवेस्ट करते हैं, ताकि बेटे या बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े. बात जब बेटी की आती है, तो मामला और भी इमोशनल वाला हो जाता है. बेटी के लिए इंवेस्टमेंट के लिए आपके पास सुकन्या समृद्धि योजना और चिल्ड्रन म्युचुअल फंड 2 बेहतर ऑप्शन हैं. इन दोनों में कौन सी स्कीम आपकी बच्ची के लिए ज्यादा बेनिफिट देनी वाली होगी, इसे लेकर अक्सर हर मां-बाप कंफ्यूजन में रहते हैं.
इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना और चाइल्ड म्यूचुअल फंड का एक सिंपल कैल्कुलेशन दे रहे हैं. इससे आपको तय करने में आसानी होगी कि आपको अपनी बच्ची के लिए कौन सी स्कीम में पैसा लगाना चाहिए.
सुकन्या समृद्धि योजना
SSY से बनेगा 70 लाख रुपये का कॉर्पस
SSY से आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए 70 लाख रुपये का कॉर्पस बना सकते हैं. इसके लिए आपको बेटी की 5 साल की उम्र शुरू होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर देना होगा. हर दिन 400 रुपये यानी महीने में 12,500 रुपये बचाना होगा. आप सालाना ₹1.5 लाख का निवेश भी कर सकते हैं. अगर आप 15 सालों तक हर साल ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं तो इस तरह कुल निवेश 22.5 लाख रुपये होगा. 21 साल की मैच्योरिटी तक, ब्याज से करीब 46.77 लाख की कमाई होगी. ऐसे में कुल रकम 69.27 लाख तक पहुंच जाएगी.
चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड
कितना मिल सकता है रिटर्न?
चूंकि, चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड में रिटर्न इंवेस्टमेंट टाइप (इक्विटी, डेट या हाइब्रिड फंड) और मार्केट की चाल पर निर्भर करता है. ऐसे में इसमें रिस्क फैक्टर जुड़ा होता है. फिर भी इक्विटी फंड में लॉन्ग टर्म में 12-15% तक या उससे अधिक का रिटर्न मिल सकता है, जबकि हाइब्रिड फंड मार्केट के उतार-चढ़ाव के आधार पर 5.5-8.5% तक का रिटर्न दे सकते हैं.
दोनों में कौन सी स्कीम ज्यादा फायदेमंद
दोनों ही योजनाओं के अपने-अपने लाभ हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में गारंटीड रिटर्न मिलता है, तो चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड में मार्केट के हिसाब से ज्यादा रिटर्न मिलने के चांसेज होते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में केवल बेटी के नाम पर ही अकाउंट ओपन किया जा सकता है. वहीं, चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड बेटी और बेटा दोनों के नाम पर ले सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ एक अकाउंट खोला जा सकता है, लेकिन चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड में मिनिमम अकाउंट की कोई सीमा नहीं है. अगर आप मार्केट रिस्क नहीं लेना चाहते और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो SSY आपके लिए बेहतर है. अगर जोखिम ले सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड चुनना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.