भारत में जन्मे सुंदर पिचाई बने गूगल के नए सीईओ, जानिए उनकी ख़ास बातें

सुन्दर के पिताजी ब्रितानी कंपनी जीईसी में काम करते थे। वह पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे

Published date india.com Published: August 11, 2015 2:53 PM IST
Sundar Pichai | Google CEO | Google | भारत में जन्मे सुंदर पिचाई बने गूगल के नए सीईओ, जानिए उनकी ख़ास बातें

इंटरनेट की दुनिया में सबसे बड़ा नाम यानी गूगल। गूगल ने हाल ही में नए सीईओ का चयन किया हैं जो भारत में जन्मे हैं। सुंदर पिचाई तमिलनाडु में जन्मे हैं और उन्होंने पुरे देश का नाम रौशन कर दिया हैं।

आइये देखते हैं सुंदर पिचाई की ख़ास बातें

1972 में सुंदर पिचाई भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में जन्मे थे।

सुन्दर के पिताजी ब्रितानी कंपनी जीईसी में काम करते थे। वह पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। उनकी माता स्टेनोग्राफर थी।

सुंदर बेहतरीन क्रिकेट खेलते थे और वह अपनी स्कुल के कप्तान भी थे। उनकी कप्तानी में टीम ने तमिलनाडु राज्य का क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीता था।

इंजीनियरिंग करने के लिए सुंदर को आईआईटी खड़गपुर में दाखिला मिला जहाँ इन्होंने मेटालर्जी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गूगल के साथ उनका सफर साल 2004 में शुरू हुआ।

हमारे रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल किये जाने वाले जीमेल और गूगल मैप ऐप्स इन्होने  किया। यह उनकी करियर में सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।

सुंदर पिचाई की पत्नी का नाम अंजलि है और इनके दो बच्चे हैं।

सुंदर पिचाई रुबा इंक नामक अमरीकी कंपनी के सलाहकार बोर्ड में बतौर सदस्य मनोनीत किए गए थे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.