शेयर मार्केट में 28 मार्च से शुरू होगा T+0 ट्रेड सेटिलमेंट, यहां जानिए सब कुछ जो आपके लिए है जरूरी

SEBI ने शेयर मार्केट में ट्रेड सेटिलमेंट के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है. बाजार नियामक ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. हालांकि, अभी ये नियम चुनिंदा स्टॉक पर सीमित समय के लिए लागू होंगे.

Published date india.com Updated: March 26, 2024 12:48 PM IST
शेयर मार्केट में 28 मार्च से शुरू होगा T+0 ट्रेड सेटिलमेंट, यहां जानिए सब कुछ जो आपके लिए है जरूरी

Share Market Trade Settlement Rules: शेयर मार्केट में कारोबार करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. शेयर मार्केट के इतिहास में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सेबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 28 मार्च से T+0 सेटलमेंट सिस्टम के तहत ट्रेडिंग शुरू हो रही है. SEBI के निर्देशों के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंज 28 मार्च से सीमित सेक्योरिटीज के लिए उसी दिन या टी+0 ट्रेड सेटिलमेंट शुरू करेगा. लेकिन किन शेयरों में यह नियम लागू होगा उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

T+0 सेटिलमेंट का बीटा वर्जन 25 शेयरों के सीमित सेट और सीमित संख्या में ब्रोकर्स के साथ पेश किया जाएगा. एक्सचेंज बाद में शेयरों और ब्रोकर्स की लिस्ट शेयर करेंगे.

आइए, यहां पर इस कांसेप्ट को समझने का प्रयास करते हैं कि यह वर्तमान T+1 ट्रेड साइकल से किस तरह से अलग है?

अभी क्या हैं नियम?

  • अभी शेयर मार्केट में जो भी शेयर कोई खरीदता या बेचता है तो उसकी जानकारी उसके डीमैट अकाउंट में 24 घंटे में दिखाई देती है.
  • शेयर खरीदने के बाद वो 24 घंटे में अकाउंट में आता है. वहीं, बेचने के बाद 24 घंटे में ही अकाउंट से बाहर होता है.

इसके पहले क्या था नियम?

  • 2002 से पहले तक शेयर मार्केट में T+5 सेटलमेंट का नियम था.
  • SEBI ने 2002 में T+3 सेटलमेंट को लागू किया. साल 2003 में T+2 सेटलमेंट लागू किया गया.
  • 2021 तक शेयर मार्केट में इसी नियम पर काम होता था.
  • जनवरी 2023 में T+1 सिस्टम लाया गया. जिसके बाद फंड और शेयर का सेटिलमेंट 24 घंटे में होना शुरू हुआ.

नया नियम कब और कितने समय के लिए होगा?

  • BSE ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. शेयर मार्केट में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक के चुनिंदा शेयरों पर यह नियम लागू होगा.
  • अगर बीटा वर्जन यानि पायलट प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा.

किन शेयरों पर लागू होगा नियम?

शुरुआत में ये सिर्फ 25 शेयरों पर लागू होगा. इसकी लिस्ट अभी जारी होना बाकी है.

कैसे तय होंगे शेयर के भाव?

शेयरों के भाव T+1 साइकल पर ही लागू होंगे.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपना मनपसंद अपडेट पाएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.