By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Tamilnadu Budget 2023 Tamil Nadu Government Presented The State Budget For 2023 24 Reduction In Revenue Deficit
Tamil Nadu Budget 2023: तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए पेश किया राज्य का बजट, राजस्व घाटे में आई कमी
Tamil Nadu Budget 2023: तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए पेश किया राज्य का बजट पेश किया. सुधार पहलों के चलते राज्य के राजस्व घाटे में कमी आई है और यह 62,000 करोड़ रुपये से घटकर 30,000 करोड़ रुपये रह गया है.
Tamil Nadu Budget 2023: तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया. उसने कहा कि सुधार पहलों के चलते राज्य के राजस्व घाटे में कमी आई है और यह 62,000 करोड़ रुपये से घटकर 30,000 करोड़ रुपये रह गया है.
राजन के बजट भाषण शुरू करने से पहले मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सदन में हंगामा किया.
राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने बजट पेश करते हुए कहा कि कठिन और अभूतपूर्व सुधारों की वजह से वार्षिक राजस्व घाटा 62,000 करोड़ रुपये से घटकर चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों में करीब 30,000 करोड़ रुपये रह गया है. उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में बड़े पैमाने की अनेक कल्याण योजनाएं चलाई गईं जिसके बावजूद राजस्व घाटे में कमी आई है.
वित्त मंत्री ने बजट में, चेन्नई में आधुनिक ‘वैश्विक स्पोर्ट्स सिटी’ बसाने की, डॉ. बी आर आंबेडकर के काम के तमिल में अनुवाद के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने की तथा कोयंबटूर और मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की.
राजन ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार 1,500 करोड़ रुपये की लागत से कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और शौचालयों का निर्माण करवाएगी.
सितंबर में महिलाओं के लिए 1,000 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू करेगी तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को बजट 2023-24 में घोषणा की कि राज्य में परिवार की पात्र महिला मुखिया के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा इस साल 15 सितंबर से 1,000 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू की जाएगी.
राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागराजन ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि योजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए मौजूदा बजट में 7,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.
प्रमुख द्रविड़ नेता और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के संस्थापक सी.एन. अन्नादुराई (1909-1969) की जयंती 15 सितंबर को है. उन्होंने, 1967 से 1969 के दौरान राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किया था.
वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान द्रमुक प्रमुख ने परिवार की महिला मुखिया को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था. चुनाव के बाद मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने स्टालिन पर इस वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया. तब सत्ताधारी द्रमुक ने कहा था कि जल्द ही योजना शुरू की जाएगी.
द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री स्टालिन ने हाल ही में इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए अपने प्रचार के दौरान आश्वासन दिया था कि जब बजट पेश किया जाएगा तब योजना शुरू करने की तारीख ऐलान किया जाएगा.
(Input-Bhasha)
Also Read:
-
Karnataka Budget 2023: कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश, चुनावी गारंटी के लिए 52,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
-
1 अप्रैल से कई वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम और कई चीजें हो जाएंगी सस्ती, यहां जानें - क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?
-
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को 2500 रूपए मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, आगंनबाड़ी भत्ता बढ़कर 10 हजार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें