टाटा मोटर्स ने लॉन्च की अल्ट्रोज कार, प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में रखा कदम

Updated Date:January 22, 2020 5:57 PM IST

टाटा मोटर्स ने बुधवार को अल्ट्रोज को बाजार में उतार कर प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में कदम रखा. इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है.

मुंबई: टाटा मोटर्स ने बुधवार को अल्ट्रोज को बाजार में उतार कर प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में कदम रखा. इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है. कंपनी ने अल्ट्रोज के अलावा नेक्सन, टियागो और टिगोर का बीएस-6 संस्करण भी पेश किया है.

Advertising
Advertising

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गुंटर बुश्चेक ने कहा , "हमने साल की शुरुआत में एक आक्रामक उत्पाद पेश करने का वादा किया था और हम यहां हैं. ईंधन दक्ष, स्वच्छ और टिकाऊ समाधान (वाहन) को हकीकत में बदलना आज की जरूरत है. हमने बीएस- 6 इंजन वाले नए पीढ़ी के वाहन को बाजार में उतारकर एक शुरुआत की है."

कंपनी ने कहा कि अल्ट्रोज के पांच संस्करण टाटा मोटर्स के सभी अधिकृत डीलरशिप में उपलब्ध होंगे. कंपनी ने कहा कि अल्ट्रोज और नेक्सन को पेश करने के साथ टाटा मोटर्स संबंधित श्रेणियों में बीएस- 6 डीजल संस्करण उतारने वाला पहला मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) बन गई है.

(इनपुट-भाषा)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें