मकान मालिक नहीं चला पाएंगे दादागिरी! ये 10 ‘गोल्डन रूल्स’ किराएदारों को देंगे राहत, आप जान लें

Tenants Golden Powers: देश में एक बड़ी समस्या मकान मालिक और किरायदारों के बीच का विवाद है. इसको लेकर हर दिन मामले सामने आते रहते हैं. इस स्टोरी में हम आपको 10 ऐसे रूल्स बताएंगे, जिसका जनना हर किरायदारों के लिए जरूरी है. इन रूल्स की मदद से मकान मालिक आप पर किसी तरह का दवाब नहीं बना सकता और आप विवाद से बच सकेंगे.

Published date india.com Published: December 1, 2025 6:38 PM IST
Tenants Rights In India Against Landlord

नौकरी, पढ़ाई या बिजनेस के कारण आज लाखों लोग हर साल अपने गांव-शहर, घर छोड़कर नए शहरों में किराए के घर में रहने लगे हैं. ऐसे में किराएदारों का सबसे बड़ा डर मकान मालिक की मनमानी या गैर-जरूरी दबाव होता है, जिससे जुड़े तकरीबन हर रोज मामले सामने आते रहते हैं . हालांकि, भारत में किराएदारों को स्पष्ट कानूनी अधिकार दिए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बिना वजह किसी को परेशान या जबरन घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता. रेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होते ही किराएदार को वैधानिक सुरक्षा मिल जाती है, जिससे वह बिना डर घर में रह सकता है. इन नियमों को समझना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यह आपके रहने की सुरक्षा और मानसिक शांति दोनों को सुनिश्चित करता है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही 10 अहम रूल्स के बारे में बताएंगे, जिसके बारे जानना सभी के लिए जरूरी है.

किराएदारों को मिले हैं कई मजबूत कानूनी सुरक्षा नियम

किराए पर घर लेने वाला कोई भी व्यक्ति कई बुनियादी अधिकारों का हकदार है, जैसे रहने की सुरक्षा, प्राइवेसी, उचित नोटिस पीरियड, मेंटेनेंस और सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस मिलने का अधिकार. सरकार और कोर्ट ने साफ किया है कि किराया न बढ़ाया जा सकता है और न ही कोई दबाव बनाया जा सकता है, जब तक रेंट एग्रीमेंट में तय शर्तें पूरी न हों. लेकिन बहुत से किराएदार इन नियमों के बारे में नहीं जानते और मकान मालिक की गलत मांगों के आगे झुक जाते हैं या तो उनके साथ किसी तरह का विवाद कर बैठते हैं. इसलिए यह नियम जानना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि न आप किसी गलतफहमी में रहें और न कोई आपकी मजबूरी का फायदा उठा सके.

विवाद की स्थिति में भी किराएदारों को पूरी कानूनी सुरक्षा

अगर कभी मकान मालिक अचानक ज्यादा किराया मांगने लगे, बिजली-पानी काटने की धमकी दे या घर जबरन खाली करवाने की कोशिश करे, तो किराएदार अदालत में शिकायत कर सकता है. कानून के अनुसार, बिना नोटिस के किसी भी किराएदार को घर खाली नहीं कराया जा सकता. यही नहीं, रेंट एग्रीमेंट में बताए गए अधिकार किराएदार के परिवार और कानूनी वारिसों को भी मिलते हैं, मतलब अगर किराएदार की मृत्यु हो जाए तो उसका परिवार उसी घर में रहने का हक रखता है. इसलिए किसी भी विवाद या गलत व्यवहार की स्थिति में किराएदार के पास पूरा कानूनी सपोर्ट मौजूद है.

किराएदार अपने अधिकार जाने और मकान मालिक दबाव डालने से बचे

रेंटल मार्केट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नियम मजबूत कर रही है. किराएदारों को यह समझना चाहिए कि किराया देना सिर्फ घर का उपयोग नहीं, बल्कि प्राइवेसी, बेसिक सुविधाएं और सम्मान पाने का अधिकार भी है. मकान मालिक को भी यह जानना चाहिए कि किराएदार को कानूनी संरक्षण मिला हुआ है और वह किसी भी तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं कर सकता. यदि दोनों पक्ष अपने अधिकार और जिम्मेदारियां समझकर काम करें, तो मकान मालिककिराएदार संबंध हमेशा बेहतर और बिना तनाव के रह सकता है.

क्या है किराएदारों के 10 गोल्डन रूल्स

1. बिना कारण निकाला नहीं जा सकता

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

किराएदार को तय समय यानी एग्रीमेंट के अंदर सिर्फ मकान मालिक की मर्जी पर नहीं निकाला जा सकता. केवल कानूनी कारणों पर ही निकालने की अनुमति मिलती है.

2. किराया न देने या नियम तोड़ने पर ही कार्रवाई

अगर किराएदार किराया न दे, घर को नुकसान पहुंचाए या नियम तोड़े, तभी मकान मालिक कानूनी प्रक्रिया के तहत घर खाली करवाने की मांग कर सकता है.

3. मकान मालिक जरूरी मेंटेनेंस देगा

मकान मालिक की जिम्मेदारी है कि घर रहने लायक हो. पानी, बिजली और मेंटेनेंस जैसी सुविधाओं को वह बंद नहीं कर सकता, भले किराए में देरी हो.

4. प्राइवेसी का पूरा अधिकार

किराएदार की अनुमति के बिना मकान मालिक घर में प्रवेश नहीं कर सकता. सिर्फ इमरजेंसी जैसे आग या बाढ़ की स्थिति में प्रवेश संभव है, वह भी बताकर.

5. किराया बढ़ाने के नियम तय हैं

रेंट एग्रीमेंट अवधि के दौरान किराया नहीं बढ़ाया जा सकता रिन्यूअल पर ही किराया बढ़ाया जा सकता है. किराएदार इस पर बातचीत कर सकता है. साथ ही नया किराया किराएदार को ठीक नहीं लगता है, तो वह एग्रीमेंट को रिन्यू करने के लिए मजबूर नहीं है.

6. किराएदार नोटिस पीरियड के हकदार

मकान मालिक अचानक घर खाली करने को मजबूर नहीं कर सकता. आमतौर पर 30 दिनों का नोटिस पीरियड कानूनी रूप से जरूरी होता है ताकि किराएदार नया घर ढूंढ सके.

7. सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह वापस मिलता है

कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के लिए बाध्य है. केवल वास्तविक नुकसान की भरपाई ही डिडक्शन में शामिल हो सकती है.

8. रसीद का पूरा अधिकार

किराएदार हर महीने दिए किराए की रसीद मांग सकता है. रसीद में रकम, तारीख और मकान मालिक के हस्ताक्षर होना जरूरी है ताकि कोई विवाद न हो.

9. कानूनी वारिस भी अधिकार रखते हैं

किराएदार की मृत्यु होने पर उसके परिवार या वारिसों को उसी किराए के घर में रहने का कानूनी अधिकार मिलता है, यदि वे साथ रहते हों.

10. लिखित रेंट एग्रीमेंट अनिवार्य

कभी भी मौखिक समझौते पर घर न लें. लिखित एग्रीमेंट में किराया, डिपॉजिट, नोटिस, नियम और मरम्मत की जिम्मेदारी साफ लिखी होनी चाहिए. किराएदारों को सही रेंट एग्रीमेंट का हालिस करने का पूरा अधिकार है.

इन बातों का भी रखे ध्यान

किराएदारों को अपने अधिकार जानना जरूरी है, क्योंकि ये उन्हें गलत तरीके से घर से निकाले जाने या खराब डील मिलने से बचाते हैं. जरूरत पड़ने पर इन अधिकारों का कानूनी इस्तेमाल भी किया जा सकता है. लेकिन अधिकारों के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी होती हैं, किराएदार को समय पर किराया देना चाहिए, घर का सही रखरखाव करना चाहिए और बिना अनुमति के कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहिए. वहीं मकान मालिकों को भी समझना चाहिए कि किराएदारों के कानूनी अधिकार क्या हैं और उन्हें धोखा देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. आखिर में अच्छा रिश्ता तभी बनता है जब दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.