By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- The Countrys New Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Has Prepared A 100 Day Action Plan To Revive The Agriculture Sector
देश के नए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्री सेक्टर में जान फूंकने के लिए बनाई 100 दिन की कार्ययोजना
देश के नए कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की है. आने वाले दिनों में इससे राज्यों और फसल चक्रों में कार्यान्वयन के लिए विशिष्ट लक्ष्यों और समयसीमा के साथ लागू किए जाने की उम्मीद है.
लोकसभा चुनावों के बाद किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है, जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी कर रही है. सरकार के गठन और मंत्रियों को उनका विभाग आवंटित किए जाने के बाद ज्यादातर केंद्रीय मंत्री अपनी 100 दिनों का कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं. इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना पर चर्चा की. जिसका मकसद एग्री सेक्टर को मजबूत करना और किसानों के संकट को कम करना है.
बैठक में राज्य मंत्रियों में समेत टॉप अधिकारी शामिल
कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव मनोज आहूजा और अन्य टॉप लेवल के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में चौहान ने देशभर में कृषि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए किसानों तक गुणवत्तापूर्ण आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया.
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कार्ययोजना का मकसद न केवल कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है, बल्कि इस क्षेत्र से निर्यात की गुणवत्ता को भी बढ़ाना है.
फसल की पैदावार बढ़ाने पर जोर
मंत्री ने फसल की पैदावार बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक आदानों (इनपुट) तक पहुंच प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया.
100 दिनों की कार्ययोजना से किसानों को मिलेगा लाभ
एग्रीकल्चर सेक्टर अनियमित मानसून, कीटों के हमलों और बाजार कीमतों में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से जूझ रहा है, ऐसे में केंद्र की 100-दिन की कार्ययोजना को कृषक समुदाय के भविष्य को पुनर्जीवित करने के लिए एक बहुत जरूरी उपाय के रूप में देखा जा रहा है.
आने वाले दिनों में कार्ययोजना को विभिन्न राज्यों और फसल चक्रों में कार्यान्वयन के लिए विशिष्ट लक्ष्यों और समयसीमा के साथ लागू किए जाने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार चार पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और अबकी बार विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. एनडीए सरकार शिवराज सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिली है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें