
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक वक्त ऐसा भी आता है, जब हमें फाइनेंशियल हेल्प की जरूरत पड़ती है. इसके लिए हम लोन लेते हैं. कई बार मौजूदा पर्सनल लोन के साथ कुछ और लोन की जरूरत पड़ती है. ऐसे में एक फ्रेश पर्सनल लोन लेने से अच्छा ऑप्शन मौजूदा लोन पर ही एडिशनल लोन लेना होता है. इसे टॉप अप लोन कहते हैं.
टॉप अप लोन एक तरह का पर्सनल लोन होता है, जो आपको कम ब्याज दरों पर मिल जाता है.आप अपने मौजूदा होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन पर टॉप अप लोन ले सकते हैं. चूंकि, आपका बैंक में पहले से होम लोन चल रहा है, इसलिए इस लोन में आपको किसी तरह की सिक्योरिटी और गारंटी की जरूरत नहीं होती है.
किन कामों के लिए मिल सकता है टॉप अप लोन?
इस लोन को आप पर्सनल और बिजनेस कारणों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप इसे सिर्फ होम कंस्ट्रक्शन और रेनोवेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो टैक्स छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है.
कितना होता है टेन्योर और इंटरेस्ट?
टॉप अप के लोन रीपेमेंट का टेन्योर आपके मौजूदा पर्सनल या होम लोन की अवधि जितनी ही हो सकती है. इसका ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग है. रेट ऑफ इंटरेस्ट फिक्स्ड होता है.
कब मिल सकता है टॉप अप लोन?
टॉप अप लोन आमतौर पर मौजूदा लोन पर रेगुलर रीपेमेंट के एक निश्चित अवधि जैसे कि 6-12 महीने के बाद मिल सकता है. एक बार जब आपके मौजूदा लोन पर टॉप अप लोन अप्रूव हो जाता है, तो बैंक आपके पहले से चल रहे लोन को मर्ज कर देते हैं. फिर टोटल अमाउंट पर नए सिरे से रेट ऑफ इंटरेस्ट लगता है और एक सिंगल EMI बना दी जाती है. EMI की डेट चाहे तो आप पुरानी डेट ही रख सकते हैं या उसे बदल भी सकते हैं.
कैसे मिलता है टॉप अप लोन?
पर्सनल लोन पर कितनी बार ले सकते हैं टॉप अप लोन?
मौजूदा पर्सनल लोन पर टॉप अप लोन लेने की संख्या हर लेंडर के लिए अलग-अलग होती है. ये बॉरोअर्स यानी लोन लेने वाले शख्स की क्रेडिट एलिजिबिलिटी, सिबिल स्कोर और रीपेमेंट हिस्ट्री पर भी निर्भर करती है. आमतौर पर मौजूदा पर्सनल लोन पर 1-2 टॉप अप लोन मिलता है. कुछ लेंडर 3-4 टॉप अप लोन तक की परमिशन देते हैं,बशर्तें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी हो. आपको कितना टॉप अप लोन मिलेगा ये आपने कितना लोन ले रखा है, इसपर भी डिपेंड करता है.
बार-बार लोन लेने से क्या होता है?
अगर आप एक या दो से ज्यादा बार पर्सनल लोन पर टॉप अप लोन लेते हैं, तो इससे आपका सिबिल स्कोर और क्रेडिट मिक्स प्रभावित हो सकता है. इससे भविष्य में आपके लोन लेने में दिक्कत हो सकती है. क्योंकि बैंकों को लग सकता है कि आप लोन के जरिये ही अपना काम करते हैं और आपकी वित्तीय स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.